न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बूंदी में देर रात बवाल, गौवंश से भरा कंटेनर मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बूंदी जिले के बाछोला पंचायत क्षेत्र में गोवंश से भरा कंटेनर पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हंगामे के दौरान आगजनी हुई और तस्करों की तीन बाइक जला दी गईं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 15 Jan 2026 12:26:48

बूंदी में देर रात बवाल, गौवंश से भरा कंटेनर मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बूंदी जिले में एक बार फिर गोवंश तस्करी से जुड़ा मामला सामने आने के बाद हालात बेकाबू हो गए। संदिग्ध कंटेनर में बड़ी संख्या में गौवंश होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पहले मौके पर जमकर हंगामा हुआ और फिर गुस्साए लोगों ने आगजनी की घटना को अंजाम दे दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तस्करों की तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। यह पूरा मामला जिले की बाछोला पंचायत के भट्टों के नया गांव क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, देर रात एक कंटेनर संदिग्ध हालत में गांव के पास खड़ा देखा गया। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे रोककर जांच की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई गई कि कंटेनर में बड़ी संख्या में गोवंश भरे हुए हैं। हालांकि, इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती, कथित गौतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए।

फरार तस्करों की तलाश में पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लिया। कंटेनर को जब्त कर लिया गया और उसमें मौजूद गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, ग्रामीण लगातार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

गौवंश की हालत देखकर भड़का आक्रोश

जब कंटेनर की गहन जांच की गई तो उसमें करीब 20 गोवंश पाए गए। उनकी हालत देखकर ग्रामीणों का गुस्सा और भी बढ़ गया। इस खबर के फैलते ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए नाराजगी जाहिर की। इसी बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया और आगजनी की घटना सामने आई। कुछ ही देर में तस्करों की मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो सका।

पुलिस-प्रशासन पर उठे गंभीर आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर देर से पहुंची, जिसके कारण स्थिति और बिगड़ गई। लोगों का कहना है कि इस इलाके में गोवंश तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई प्रभावी नहीं दिखाई देती। ग्रामीणों का दावा है कि अगर समय पर कदम उठाए जाते तो तस्करों को मौके से ही गिरफ्तार किया जा सकता था। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन