न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके फोन की बैटरी को चुपचाप खत्म कर रही हैं ये सेटिंग्स, समय रहते न बदलीं तो हर वक्त चार्जर ढूंढते रह जाएंगे

अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है तो इसके पीछे कुछ छुपी हुई सेटिंग्स जिम्मेदार हो सकती हैं। जानिए बैकग्राउंड ऐप्स, ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और लोकेशन सर्विस जैसी सेटिंग्स बदलकर बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाई जा सकती है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 15 Jan 2026 3:24:12

आपके फोन की बैटरी को चुपचाप खत्म कर रही हैं ये सेटिंग्स, समय रहते न बदलीं तो हर वक्त चार्जर ढूंढते रह जाएंगे

पिछले कुछ वर्षों में एंड्रॉयड स्मार्टफोन पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, पावरफुल और फीचर-लोडेड हो गए हैं। बड़े और ब्राइट डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, मल्टीटास्किंग और लगातार इंटरनेट कनेक्टिविटी ने फोन के इस्तेमाल को तो आसान बना दिया है, लेकिन इसकी कीमत बैटरी को चुकानी पड़ती है। इसी वजह से कंपनियां बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग तकनीक देने लगी हैं। इसके बावजूद कई यूजर्स की शिकायत रहती है कि फोन की बैटरी दिन में कई बार चार्ज करनी पड़ती है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो हो सकता है कि इसके पीछे आपके फोन की कुछ सेटिंग्स जिम्मेदार हों। इन्हें थोड़ा सा बदलकर आप बैटरी बैकअप में बड़ा फर्क देख सकते हैं।

बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए इन सेटिंग्स पर डालें नजर

बैकग्राउंड ऐप्स की एक्टिविटी करें सीमित

अधिकांश स्मार्टफोन में कई ऐप्स डिफॉल्ट रूप से बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। आप भले ही उन्हें ओपन न करें, लेकिन ये ऐप्स लगातार इंटरनेट से जुड़े रहकर डेटा सिंक करती रहती हैं। इसका सीधा असर बैटरी पर पड़ता है और फोन जल्दी डिस्चार्ज होने लगता है। इस समस्या से बचने के लिए आप गैर-जरूरी ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी को सीमित कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर बैटरी सेक्शन खोलें और उन ऐप्स को “Restricted” या “Limit Background Usage” विकल्प में डाल दें, जिनका बार-बार इस्तेमाल नहीं होता।

ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट से बनाएं दूरी

ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स देखने में भले ही प्रीमियम लगते हों, लेकिन ये बैटरी के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक हैं। ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले में स्क्रीन पूरी तरह बंद नहीं होती, जिससे बैटरी लगातार खर्च होती रहती है। अगर आपको इसकी खास जरूरत नहीं है, तो इसे बंद कर देना बेहतर विकल्प है। इसके साथ ही स्क्रीन के रिफ्रेश रेट को भी ऑटो या कम हर्ट्ज पर सेट करने से बैटरी ज्यादा समय तक चल सकती है।

लोकेशन सर्विसेज का इस्तेमाल सोच-समझकर करें

फोन की बैटरी सबसे ज्यादा तब खर्च होती है, जब लोकेशन सर्विस चालू रहती है। कई ऐप्स जरूरत न होने पर भी लोकेशन एक्सेस मांगती हैं। एक बार अनुमति देने के बाद ये ऐप्स GPS, वाई-फाई और ब्लूटूथ के जरिए लगातार आपकी लोकेशन ट्रैक करती रहती हैं। इसका नतीजा यह होता है कि बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है। बेहतर यही है कि लोकेशन एक्सेस सिर्फ उन्हीं ऐप्स को दें, जिनके लिए यह जरूरी है, और बाकी ऐप्स के लिए इसे बंद या “Only While Using the App” पर सेट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं