Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रद्धा मर्डर केस: केंद्रीय मंत्री ने बोले, लिव-इन रिलेशनशिप से बढ़ रहे अपराध, पढ़ी-लिखी लड़कियों को ऐसे रिश्तों में नहीं आना चाहिए

लिव-इन रिलेशनशिप अपराध को जन्म दे रहे हैं और सुझाव दिया कि शिक्षित लड़कियों को ऐसे रिश्तों में नहीं आना चाहिए। यह टिप्पणी महरौली हत्याकांड की पृष्ठभूमि के खिलाफ आई है जिसमें आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वाकर का बेरहमी से कत्ल कर दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Nov 2022 9:22:07

श्रद्धा मर्डर केस: केंद्रीय मंत्री ने बोले, लिव-इन रिलेशनशिप से बढ़ रहे अपराध, पढ़ी-लिखी लड़कियों को ऐसे रिश्तों में नहीं आना चाहिए

श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस सबूतों की तलाश में लगी हुई है। दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर महरौली के जंगलों में पहुंची और श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स बरामद करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि अभी तक 10 बॉडी पार्ट्स बरामद हुए हैं। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। उधर, गुरुवार को केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप अपराध को जन्म दे रहे हैं और सुझाव दिया कि शिक्षित लड़कियों को ऐसे रिश्तों में नहीं आना चाहिए। यह टिप्पणी महरौली हत्याकांड की पृष्ठभूमि के खिलाफ आई है जिसमें आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वाकर का बेरहमी से कत्ल कर दिया था।

कौशल किशोर ने श्रद्धा वाकर हत्या मामले का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षित लड़कियां लिव-इन रिलेशनशिप के लिए माता-पिता को छोड़ने के लिए जिम्मेदार हैं, जिससे अपराध को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें इसके बजाय कोर्ट मैरिज करनी चाहिए। यह लड़कियों की भी जिम्मेदारी है, क्योंकि वे अपने माता-पिता को छोड़ देती हैं, जिन्होंने उन्हें वर्षों तक पाला है। वे लिव-इन रिलेशनशिप में क्यों रह रही हैं। यदि उन्हें ऐसा करना ही है, तो इसके लिए उचित पंजीकरण होना चाहिए। अगर माता-पिता सार्वजनिक रूप से ऐसे रिश्तों के लिए तैयार नहीं हैं, तो आपको कोर्ट मैरिज करनी चाहिए और फिर साथ रहना चाहिए।
उन्होंने कहा, 'ऐसी घटनाएं उन सभी लड़कियों के साथ हो रही हैं जो पढ़ी-लिखी हैं और सोचती हैं कि वे बहुत स्पष्टवादी हैं और अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेने की क्षमता रखती हैं। ऐसी लड़कियां इसमें फंस जाती हैं। लड़कियों को ध्यान रखना चाहिए कि वे ऐसा क्यों कर रही हैं।'

उन्होंने कहा, 'पढ़ी-लिखी लड़कियां जिम्मेदार हैं क्योंकि पिता और मां दोनों रिश्ते के लिए मना कर देते हैं। पढ़ी-लिखी लड़कियों को ऐसे रिश्तों में नहीं आना चाहिए। मंत्री ने यह भी कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप क्या है, यह अपराध को जन्म दे रहा है और यह गलत बात है और लोग इसके परिणाम भुगत रहे हैं।' हालाकि, उनके इस बयान पर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने उनके इस्तीफे की मांग की है। शिवसेना सांसद चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, अगर @PMOIndia वास्तव में महिला शक्ति के बारे में जो कहते हैं, उसके मायने हैं तो उन्हें इस केंद्रीय मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। हम महिलाएं समाज में इस तरह के पितृसत्तात्मक बकवास का बोझ और नहीं उठा सती हैं। आश्चर्य की बात है कि उन्होंने यह नहीं कहा कि इस देश में पैदा होने के लिए लड़कियां जिम्मेदार हैं। शर्मनाक, हृदयहीन और क्रूर, सभी समस्याओं के लिए महिला को दोष देने की मानसिकता लगातार पनप रही है। किशोर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका