श्रद्धा मर्डर केस में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है दो साल पहले नवंबर 2020 में श्रद्धा वॉल्कर ने आफताब के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज श्रद्धा ने अपनी शिकायत में आफताब से जान को खतरा बताया था। इतना ही नहीं श्रद्धा ने दावा किया था कि आफताब उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े करने की धमकी देता है। श्रद्धा ने ये शिकायत मुंबई के तूलिंज पुलिस स्टेशन में दी थी।
श्रद्धा ने शिकायत में कहा था कि आफताब उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता है। आज उसने मेरी हत्या करने की कोशिश की। वह मुझे धमकी देता है कि वह मेरे शरीर के टुकड़े टुकड़े करके फेंक देता है। वह पिछले 6 महीनों से मेरे साथ मारपीट कर रहा है और जान से मारने की धमकी देता है, इसलिए मैं पुलिस के पास नहीं जा सकी। उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी है कि वह मेरे साथ मारपीट करता है और मुझे मारने की कोशिश की।
![2 साल पहले श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ पुलिस में की थी शिकायत, बताया था जान का खतरा shraddha murder case updates in hindi,shraddha walker murder case updates in hindi,aaftab]()
आज तक की खबर के अनुसार श्रद्धा ने आगे लिखा था कि अब मेरी उसके साथ रहने की इच्छा नहीं है। वह मुझे ब्लैकमेल करता है, ऐसे में अगर मुझे कुछ भी होता है, इसका जिम्मेदार वही होगा। वह मेरे साथ मारपीट करता है।
बता दे, मुंबई की श्रद्धा वॉल्कर आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन में रह रही थी। आरोप है कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए। उसने टुकड़ों को रखने के लिए एक फ्रिज भी खरीदा था। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा था। वह रोज रात में शव के टुकड़े को महरौली स्थित जंगल में फेंकने जाता था। उसने ऐसा करीब 20 दिन तक किया।
श्रद्धा जब से आफताब के साथ रिलेशन में थीं, तब से उनके पिता उनसे संपर्क में नहीं थे। लेकिन श्रद्धा की बात उनके एक दोस्त लक्ष्मण से होती थी। जब कई दिनों तक श्रद्धा ने लक्ष्मण के फोन और मैसेज का जवाब नहीं दिया, तब उसने श्रद्धा के पिता को सारी बात बताई। इसके बाद श्रद्धा पुलिस के पास पहुंचीं। पुलिस ने आफताब से पूछताछ की जिसके बाद पूरी बात का खुलासा हुआ।