न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौनी अमावस्या के बाद लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर भयंकर जाम, देखें वीडियो

कुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिसके कारण मुख्य मार्गों पर भीषण जाम लग गया

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 3:42:10

मौनी अमावस्या के बाद लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर भयंकर जाम, देखें वीडियो

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चल रहे महाकुंभ में अब तक 27.58 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। लेकिन 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन कुंभ में भगदड़ मचने से 30 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। भगदड़ के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कुंभ में फिलहाल न आने की अपील की है और प्रयागराज के सभी प्रवेश मार्गों को सील कर दिया है।

वहीं, कुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिसके कारण मुख्य मार्गों पर भीषण जाम लग गया है। इस जाम ने यात्रियों को खासा परेशान कर दिया है, और लोग प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जाम से जुड़ी कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर भयंकर जाम की स्थिति

मौनी अमावस्या के दिन लाखों श्रद्धालु कुंभ से स्नान करके अयोध्या की ओर जा रहे हैं, जिसके कारण लखनऊ-अयोध्या मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया है। श्रद्धालुओं ने कई बसों को सड़क पर ही पार्क कर दिया है, जिससे वाहनों की आवाजाही और भी कठिन हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, बसें आपस में उलझी हुई नजर आ रही हैं, और लोग कई घंटों तक जाम में फंसे हुए हैं। जाम के बीच यात्री भूखे-प्यासे केवल रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। झूसी मार्ग पर तो एक बस पिछले तीन घंटे से जाम में फंसी हुई है।

प्रशासन की अपील

अयोध्या में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाए हैं और श्रद्धालुओं का डायवर्जन किया जा रहा है ताकि भीड़ एक जगह इकट्ठा न हो सके। माना जा रहा है कि बसंत पंचमी तक रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ इसी तरह बनी रहेगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे फिलहाल अयोध्या न आएं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के आकार को देखते हुए इतनी बड़ी संख्या में भक्तों को एक दिन में रामलला के दर्शन कराना बहुत कठिन है।

अयोध्या में भयंकर भीड़

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को संभालने के लिए प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। अयोध्या को पांच जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है। चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है जो लगातार श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से रामलला के दर्शन सुनिश्चित करने में जुटे हैं। प्रमुख जगहों पर एटीएस और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। मंदिर ट्रस्ट के चीफ ने भी लोगों से कम संख्या में पहुंचने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल