न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गठबंधन की राजनीति में अहंकार नहीं होना चाहिए, AAP की भी जिम्मेदारी थी कि..., दिल्ली चुनाव नतीजों पर संजय राउत की नसीहत

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर से विपक्षी दलों की एकजुटता को सवालों के घेरे में ला दिया है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) को नसीहत दी है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 10 Feb 2025 6:28:31

गठबंधन की राजनीति में अहंकार नहीं होना चाहिए, AAP की भी जिम्मेदारी थी कि..., दिल्ली चुनाव नतीजों पर संजय राउत की नसीहत

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर से विपक्षी दलों की एकजुटता को सवालों के घेरे में ला दिया है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) को नसीहत दी है।

उन्होंने कहा, "इंडिया गठबंधन में कांग्रेस हमारा बड़ा, वरिष्ठ और राष्ट्रीय सहयोगी दल है। राहुल गांधी हमारे नेता हैं। बड़े सदस्य की जिम्मेदारी होती है कि सबको संभालकर आगे लेकर जाएं। ये जिम्मेदारी AAP की भी थी, उन्हें भी बैठकर बात करनी चाहिए थी। अगर दोनों बैठकर बातचीत करते तो शायद जिस तरह से बीजेपी को जीत मिली, उस तरह नहीं मिलती। गठबंधन की राजनीति में अहंकार नहीं होना चाहिए।"

संजय राउत की नसीहत, प्रियंका चतुर्वेदी का बयान और नाना पटोले की प्रतिक्रिया

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र में हमने बीजेपी के साथ 25 साल तक गठबंधन में काम किया। अभी भी हम MVA के तौर पर काम करते हैं और हमें मालूम है कि हमें किस तरह से काम करना है। कांग्रेस को बड़े भाई के रूप में अपनी जिम्मेदारी को बहुत संयम से निभाना चाहिए।"

वहीं, शिवसेना उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "अगर हम आपस में लड़ते रहेंगे तो बीजेपी को क्या हराएंगे? लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक तक नहीं हुई, क्या अस्तित्व बचेगा?"

शिवसेना (यूबीटी) से मिली नसीहत पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में तो गठबंधन था, क्या हुआ? बीजेपी वोटों का डाका डाल रही है। ये असली मुद्दा है।"

दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद उठे सवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी (आप) के लिए एक बड़ा झटका साबित हुए हैं। 10 सालों तक सत्ता में रही आप को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़े अंतर से हराया है। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आप केवल 22 सीटों पर सिमट गई।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आप की हार की एक बड़ी वजह कांग्रेस से गठबंधन नहीं करना भी हो सकता है। इस बार कांग्रेस ने अपने वोट शेयर में दो प्रतिशत का इजाफा किया है। करीब 15 सीटों पर कांग्रेस ने आप के वोट काटे, जिससे बीजेपी को जीत हासिल हुई। हालांकि कांग्रेस खुद अपना खाता खोलने में असफल रही।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों में AAP को 43.57 प्रतिशत वोट मिले, जबकि बीजेपी को 45.56 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस का वोट शेयर 6.34 प्रतिशत रहा।

AAP पर क्या बोली कांग्रेस?

ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि हमारी हार सुनिश्चित करने के लिए चुनाव लड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार मेरे निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार करने आए थे। उन्हें पता था कि उनके पास जीतने का कोई मौका नहीं था, लेकिन वे हमें हराने के लिए दृढ़ थे।’’

गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस इंडिया गठबंधन में शामिल हैं। आप और कांग्रेस ने दिल्ली-हरियाणा में गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पाई।

AAP के वोट काटने को लेकर कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी को जिताने की ज़िम्मेदारी कांग्रेस की नहीं है। हम एक राजनीतिक पार्टी हैं, NGO नहीं।’’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज