न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RSS नेता हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने PFI सदस्यों को मिली जमानत के खिलाफ NIA की याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने केरल में आरएसएस नेता श्रीनिवासन हत्या मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 17 सदस्यों को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली एनआईए की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट ने जमानत की शर्तों के उल्लंघन का अधिकार दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 3:53:44

RSS नेता हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने PFI सदस्यों को मिली जमानत के खिलाफ NIA की याचिका खारिज की

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा दायर उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें केरल के पलक्कड़ में आरएसएस नेता श्रीनिवासन की हत्या मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 17 सदस्यों को दी गई जमानत को चुनौती दी गई थी।

यह मामला जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ के समक्ष आया। पीठ ने कहा कि केरल हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को एक वर्ष हो चुका है, और यदि आरोपितों ने शर्तों का उल्लंघन किया है तो हाई कोर्ट को जमानत रद्द करने का अधिकार है।

एनआईए की दलील और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान एनआईए के वकील ने दलील दी कि आरोपी जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर चुके हैं और उन्होंने गवाहों से संपर्क किया है, इसलिए जमानत रद्द की जानी चाहिए।

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया है कि याचिकाकर्ता विशेष अदालत में जाकर जमानत रद्द करने की मांग कर सकते हैं। इसलिए याचिकाकर्ताओं को विशेष अदालत का रुख करना चाहिए। कोर्ट ने कहा, "असल में, विशेष अदालत ही इस मामले के लिए अधिक उपयुक्त मंच है।"

शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि वह इस समय विशेष अनुमति याचिकाएं स्वीकार नहीं कर रही है और एजेंसी को यह स्वतंत्रता दी जाती है कि वह विशेष अदालत या हाई कोर्ट में पुनः आवेदन दे सकती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि विशेष अदालत या हाई कोर्ट में भी याचिका खारिज होती है, तो याचिकाकर्ताओं के पास अन्य कानूनी विकल्प खुले रहेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि जब जमानत रद्द करने की अर्जी दी जाए, तो संबंधित अदालत इस बात से प्रभावित न हो कि सुप्रीम कोर्ट ने विशेष अनुमति याचिका खारिज की है।

पृष्ठभूमि: हत्या, आरोप और जांच

बता दें कि आरएसएस कार्यकर्ता श्रीनिवासन की 16 अप्रैल 2022 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रारंभ में 51 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है और सात अब भी फरार हैं। केंद्र सरकार ने सितंबर 2022 में इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी थी।

इन 17 आरोपियों को जून 2024 में केरल हाई कोर्ट ने जमानत दी थी। उन पर केवल हत्या ही नहीं, बल्कि राज्य और देश के अन्य हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का भी आरोप है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी