न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: मुख्यमंत्री आरोग्य मां योजना के तहत अब प्रदेश के बाहर भी मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार का बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार के दूसरे पूर्ण बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं, जिससे प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 12:59:40

राजस्थान: मुख्यमंत्री आरोग्य मां योजना के तहत अब प्रदेश के बाहर भी मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार का बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार के दूसरे पूर्ण बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं, जिससे प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। अब मुख्यमंत्री आरोग्य मां योजना के तहत राजस्थान के नागरिक दूसरे राज्यों में भी मुफ्त इलाज करा सकेंगे। इस योजना के लिए 3,500 करोड़ रुपये का ‘मां फंड’ गठित किया गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।

स्वास्थ्य सुविधाओं को और उन्नत करने के लिए 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना में नए पैकेज जोड़े जाएंगे, जिसमें आयुष पैकेज भी शामिल रहेगा। इसके अलावा, सभी जिला अस्पतालों में डायबिटिक क्लीनिक खोले जाएंगे और सभी पीएचसी में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। कारीगरों की आंखों की मुफ्त जांच कर उन्हें चश्मे प्रदान करने की योजना के लिए 75 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। फिट इंडिया अभियान की तर्ज पर ‘फिट राजस्थान’ अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, प्रदेश में नई आयुष नीति लागू की जाएगी, जिसके तहत गांवों को ‘आयुष्मान आदर्श गांव’ घोषित कर प्रत्येक को 11 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत राजस्थान में पंजीकृत परिवारों को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत सरकारी और निजी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। योजना का लाभ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सामाजिक-आर्थिक जनगणना 2011, लघु एवं सीमांत किसान, संविदा कर्मियों, कोविड-19 की अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित और असहाय परिवारों को भी मिलेगा, जिनका बीमा प्रीमियम सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इन परिवारों का पंजीकरण स्वतः ही हो रहा है।

इसके अलावा, अन्य परिवार मात्र 850 रुपये का प्रीमियम जमा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए परिवार जन आधार कार्ड या जन आधार पंजीयन रसीद का उपयोग करके अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र या स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी