न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेंगते हुए 100 करोड़ के पार पहुंची सलमान की 'सिकंदर', रविवार को इतनी की कमाई

सलमान खान की एक्शन-ड्रामा फिल्म सिकंदर ने दूसरे वीकेंड के अंत में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, ईद पर अच्छी कमाई के बाद फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों से कम रहा है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 8:22:26

रेंगते हुए 100 करोड़ के पार पहुंची सलमान की 'सिकंदर', रविवार को इतनी की कमाई

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सिकंदर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने यह आंकड़ा अपने दूसरे वीकेंड के अंत में छू लिया। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने अपने आठवें दिन यानी दूसरे रविवार को लगभग 4.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। यह हल्की सी बढ़त दर्शाती है, जो फिल्म ने वीकेंड के दौरान हासिल की। 30 मार्च को रिलीज हुई 'सिकंदर' ने जबरदस्त ओपनिंग लेते हुए 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ईद के मौके पर फिल्म की कमाई चरम पर पहुंची, जब इसने करीब 29 करोड़ रुपये जुटाए। हालांकि, त्योहारी जोश के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई।

पहले सप्ताह का अंत फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये की कुल कमाई के साथ किया। दूसरे हफ्ते की शुरुआत धीमी रही —

शुक्रवार को: 3.5 करोड़ रुपये
शनिवार को: 4 करोड़ रुपये
रविवार को: 4.5 करोड़ रुपये

दूसरे वीकेंड की कुल कमाई लगभग 12 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कमाई अब 102.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

सलमान बोले: "100 करोड़ तो दर्शक दिला ही देते हैं"

फिल्म की रिलीज़ से पहले एक प्रेस मीट में सलमान खान ने कहा था: "फेस्टिव हो या नॉन-फेस्टिव, ये सब दर्शकों का प्यार है। पिक्चर अच्छी हो या बुरी, 100 करोड़ तो पार करवा ही देते हैं।"

जब एक रिपोर्टर ने कहा कि अब 100 करोड़ उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि अब 200 करोड़ का आंकड़ा नया मापदंड है, तो सलमान ने हँसते हुए जवाब दिया: "हाँ, 200-200... 100 तो बहुत पहले की बात हो गई है।"

कमाई के बावजूद प्रदर्शन रहा फीका

हालांकि 'सिकंदर' ने 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपेक्षाओं के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। यह सलमान खान की हाल की फिल्मों में से एक कमज़ोर कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

'एल 2 एम्पुरान' का नहीं दिखा कमाल

मोहनलाल की बहुचर्चित फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' ने रविवार को तीन करोड़ 85 लाख रुपये का कारोबार किया। 11वें दिन यह आंकड़ा फिल्म की कुल कमाई को 98.35 करोड़ रुपये तक ले गया। 27 मार्च 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 180 करोड़ रुपये के बजट के साथ इस फिल्म को बनाया गया था, लेकिन यह भी दर्शकों का वैसा प्यार हासिल करने में असफल रही, जैसी उम्मीद की जा रही थी। विदेशी बाजारों में फिल्म को थोड़ी राहत मिली, लेकिन भारतीय दर्शकों के बीच खासतौर पर हिंदी भाषा राज्यों में यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी।

'छावा' की शानदार पारी जारी

दूसरी ओर, फिल्म 'छावा' ने रविवार को एक करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन हासिल किया, जिसके साथ इसका कुल कारोबार अब 598.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रिलीज के कई हफ्तों बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम रखे हुए है। शनिवार को 90 लाख रुपये की कमाई के बाद रविवार को इसमें उछाल देखा गया, जो इसकी लोकप्रियता का सबूत है। 'छावा' ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि 'सिकंदर' और 'एल 2 एम्पुरान' जैसी बड़ी फिल्मों के आगे मजबूती से डटे रहकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी