न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रायबरेली: तांत्रिक सिद्धि और गड़ा धन पाने के लिए भांजे की दी बलि, मामा और तांत्रिक गिरफ्तार

यह मामला रायबरेली जिले में सामने आया है, जहाँ तंत्र-मंत्र में सिद्धि पाने के लिए एक मासूम बच्चे की बलि दी गई। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तांत्रिक और बच्चे के मामा को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 4:45:36

रायबरेली: तांत्रिक सिद्धि और गड़ा धन पाने के लिए भांजे  की दी बलि, मामा और तांत्रिक गिरफ्तार

यह मामला रायबरेली जिले में सामने आया है, जहाँ तंत्र-मंत्र में सिद्धि पाने के लिए एक मासूम बच्चे की बलि दी गई। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तांत्रिक और बच्चे के मामा को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि सलोन थाना क्षेत्र के राजा का पुरवा समसपुर खालसा में 19 फरवरी को 10 वर्षीय बच्चे का शव तालाब किनारे संदिग्ध अवस्था में मिला था। बच्चे के पिता राकेश गौतम ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने रिश्ते में मामा लगने वाले दिलबाग गौतम (निवासी मोहम्मदाबाद, थाना सलोन) को गिरफ्तार किया, जिसने अपराध कबूल लिया।

एएसपी के अनुसार, दिलबाग ने बताया कि वह तंत्र-मंत्र सीखने के लिए तांत्रिक गुड्डू बाबा के संपर्क में आया था। एक बार गुड्डू बाबा ने झाड़-फूंक कर उसकी माँ को ठीक किया, जिससे वह प्रभावित हुआ और तंत्र-मंत्र सीखने लगा। गुड्डू बाबा ने दिलबाग को विश्वास दिलाया कि यदि वह अपनी माँ की पूरी तरह से चिकित्सा, तंत्र-मंत्र में सिद्धि और गड़ा हुआ धन प्राप्त करना चाहता है, तो उसे किसी "कलंकिन" बच्चे की बलि देनी होगी। इसी अंधविश्वास के चलते दिलबाग ने अपने ही भांजे की बलि दे डाली।

एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि दिलबाग गौतम ने अपने दूर के रिश्तेदार राकेश गौतम के इकलौते बेटे सुधीर को बलि देने की साजिश रची। सुधीर के माथे पर जले का निशान था, जिसे तांत्रिक गुड्डू बाबा ने "कलंकित" बताया और बलि के लिए उपयुक्त माना। योजना के तहत 18 फरवरी को शाम करीब 4:00 बजे, दिलबाग राजा का पुरवा गांव पहुंचा। वहां उसने अकेले खेल रहे सुधीर को 10 रुपये का लालच देकर अपने साथ ले लिया और हनुमानगंज मंदिर पर स्थित तांत्रिक गुड्डू बाबा के पास लेकर गया। बाबा ने कहा कि बलि बच्चे के गांव के आसपास ही देनी होगी, तभी तांत्रिक क्रिया सफल होगी। रात 9:00 बजे, दिलबाग वापस राकेश के घर गया और किसी को शक न हो इसलिए उसने दिखावे के लिए बच्चे को तलाशने का नाटक किया। फिर रात 11:00 बजे, वह चुपके से उठा और गुड्डू बाबा के पास पहुंचा। दोनों ने सुधीर को मोटरसाइकिल पर बीच में बिठाया और गांव के बाहर झील के किनारे ले गए।

यहां, गांव के पश्चिम में पुवाल के ढेर वाली खाली जमीन पर उन्होंने सुधीर को लिटा दिया। दिलबाग ने बच्चे के हाथ-पैर पकड़ लिए, जबकि गुड्डू बाबा ने तांत्रिक विधि करते हुए नुकीली लोहे की समसी से कई वार किए, जिससे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हत्या के बाद, दोनों ने सुधीर के शव को झील के पास फेंक दिया और जिस पुवाल पर बलि दी गई थी, उसे जला दिया ताकि कोई सुराग न बचे। पुलिस ने हत्यारों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार (आला कत्ल) बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल