न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ते प्रदूषण के चलते केजरीवाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, दिल्ली में कल से प्राइमरी स्कूल बंद

प्राइमरी स्‍कूल कल 05 नवंबर से बंद होंगे। इसके अलावा कक्षा 5वीं के ऊपर की क्‍लासेज़ के लिए सभी आउटडोर एक्टिविटीज़ पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि दिल्‍ली में वाहनों के लिए ऑड-इवेन लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। केजरीवाल ने पंंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ साझा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में यह ऐलान किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Nov 2022 12:41:13

बढ़ते प्रदूषण के चलते केजरीवाल सरकार ने  लिया बड़ा फैसला, दिल्ली में कल से प्राइमरी स्कूल बंद

बढ़ते प्रदूषण के चलते गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 08 नवंबर तक के लिए कक्षा 1 से 8 तक के लिए स्‍कूल बंद कर दिया गया है। इसके बाद दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी राजधानी में प्राइमरी स्‍कूल बंद करने का फैसला लिया है। प्राइमरी स्‍कूल कल 05 नवंबर से बंद होंगे। इसके अलावा कक्षा 5वीं के ऊपर की क्‍लासेज़ के लिए सभी आउटडोर एक्टिविटीज़ पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि दिल्‍ली में वाहनों के लिए ऑड-इवेन लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। केजरीवाल ने पंंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ साझा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में यह ऐलान किया।

इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और दिल्ली में बढ़े प्रदूषण पर कहा कि एक राज्य की प्रदूषित हवा एक राज्य में नहीं रहती बल्कि हर राज्य में जाती है। केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण कोई केवल दिल्ली की समस्या नहीं बल्कि हरियाणा, यूपी और पूरे उत्तर भारत में हवा की स्थिति खराब है। ऐसे में ये वक्त एक दूसरे पर आरोप लगाने का नहीं है। केंद्र को आगे आकर कदम उठाने होंगे जिससे उत्तर भारत को इससे बचाया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब और दिल्ली में भले हमारी सरकार है लेकिन ये वक्त एक दूसरे पर उंगली उठाने का नहीं है। इससे समाधान नहीं होगा।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पराली जलाई जा रहा है। इस पराली जलाए जाने के लिए किसान नहीं बल्कि हम जिम्मेदार हैं। हम कोई ब्लेम गेम नहीं खेलना चाहते। पराली के लिए हमें किसान को कोई समाधान देना होगा। फिलहाल किसान के पास उसे जलाने के सिवा कोई रास्ता नहीं होता। केजरीवाल ने कहा कि पराली जलाने में 22 प्रतिशत की बढोतरी हुई है, जो कि खतरनाक है। हम अदालत से इसपर आज या कल सुनवाई की गुहार लगाते हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल तक पराली जलना कम होगा, हम किसानों के साथ मिलकर कठोर कदम उठाएंगे। पंजाब में हमारी सरकार को महज 6 माह हुए हैं। हमें थोड़ा समय दीजिए। भगवंत मान की सरकार ने पहले ही कई कदम उठाए हैं। इनमें कुछ का असर हुआ, कुछ का नहीं हुआ।

केजरीवाल ने कहा कि ऐसी स्थिति से निपटने के लिए केंद्र को भी आगे बढ़ाना होगा। मुख्यमंत्रियों की संयुक्त बैठक, विशेषज्ञों से विचार-विमर्श जरूरी है।

केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में, AQI गंभीर है। बिहार के मोतिहारी में हवा की गुणवत्ता खराब है। राजस्थान और बिहार में खराब वायु गुणवत्ता के लिए पंजाब को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। यह संपूर्ण उत्तर भारत की समस्या है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली के IGI एयरपोर्ट स्टेशन पर सुबह 7 बजे के करीब AQI 453 दर्ज किया गया। आनंद विहार पर AQI 473 दर्ज किया गया, ITO स्टेशन पर AQI 444 दर्ज किया गया है। वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्टेशन पर AQI 411 दर्ज किया गया है। नोएडा सेक्टर 125 के स्टेशन पर AQI 377 रिकॉर्ड हुआ। गुरग्राम के टेरी ग्राम स्टेशन पर AQI 493 दर्ज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका