न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फायदे की खबर! पोस्ट ऑफिस की इन 5 योजनाओं में मिल रहा FD से ज्यादा ब्याज, पूरी जानकरी

ऐसे में हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ ऐसी स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे है जहां निवेश करने पर आपको FD से ज्यादा ब्याज मिलेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 11:00:56

फायदे की खबर! पोस्ट ऑफिस की इन 5 योजनाओं में मिल रहा FD से ज्यादा ब्याज, पूरी जानकरी

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा ब्याज पाना चाहते है तो पोस्ट ऑफिस में पैसा लगाना आपके लिए बेहतर आप्शन है। पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में 7.1% तो किसान विकास पत्र (KVP) में 6.9% ब्याज मिल रहा है। वहीं, अगर SBI फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की बात करे तो यहां आपको अधिकतम 5.40% ब्याज मिलेगा। ऐसे में हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ ऐसी स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे है जहां निवेश करने पर आपको FD से ज्यादा ब्याज मिलेगा।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

PPF या पब्लिक प्रोविडेंट फंड भारत में प्रचलित सबसे लोकप्रिय सेविंग स्कीम्स (बचत योजनाओं) में से एक है। चूँकि इस योजना को केन्द्रीय सरकार द्वारा ऑफर किया जाता है तो इस योजना में निवेश किये गए पैसे व रिटर्न सुरक्षित व गारंटीड होते हैं। पोस्ट ऑफिस में PPF खाता सिर्फ 100 रुपए में खोला जा सकता है लकिन फिर बाद में हर साल 500 रुपए एक बार में जमा करना जरूरी है। इस अकाउंट में हर साल आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए ही जमा किए जा सकते हैं। यह स्कीम 15 साल के लिए है। रकम बीच में नहीं निकाली जा सकती है, लेकिन इसे 15 साल के बाद 5-5 साल के लिए इसे बढ़ाया भी जा सकता है। PPF खाते को 15 साल के पहले बंद नहीं किया जा सकता है लेकिन आप 3 साल बात इस अकाउंट पर लोन ले सकते है। हालांकि, खाता खोलने की तारीख से केवल तीसरे वर्ष की शुरुआत और छठे वर्ष के अंत के बीच ही यह लोन लिया जा सकता है। अधिकतम लोन राशि PPF बैलेंस के 25% तक लिमिटेड है।

अब बात करते है इस पर मिलने वाले ब्याज की तो आपको बता दे इस पर आपको 7.1% ब्याज मिल रहा है। PPF बैलेंस पर ब्याज की कैल्कुलेशन हर महीने की जाती है और यह ब्याज राशि हर फाइनेंशियल वर्ष के अंत में PPF खाते में जमा की जाती है। सरकार द्वारा प्रत्येक तिमाही के लिए ब्याज दरों की घोषणा की जाती है। हर महीने, ब्याज राशि की कैल्कुलेशन हर महीने की 5 तारीख के बाद, महीने के आखिरी दिन तक के सबसे कम PPF बैलेंस पर की जाती है। इसलिए, PPF निवेशकों को प्रत्येक महीने की 5 तारीख से पहले अपने PPF खाते में कॉन्ट्रीब्यूशन करने की सलाह दी जाती है

इसके साथ ही PPF टैक्स लाभ भी प्रदान करता है, क्योंकि यह छूट-छूट-छूट (EEE) श्रेणी के अंतर्गत आता है। इसका मतलब यह है कि पहले वर्ष, जिस वर्ष में PPF में निवेश किया गया है, में व्यक्ति को (धारा 80C के तहत) टैक्स में छूट मिलेगी। साथ ही, निवेश राशि के साथ PPF डिपॉज़िट पर अर्जित ब्याज पर भी कोई टैक्स नहीं लगेगा।

कितने समय में पैसा हो जाएगा डबल

इसमें 7.1% ब्याज मिल रहा है, ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 10 साल 2 महीने का समय लगेगा।

किसान विकास पत्र (KVP)

किसान विकास पत्र (KVP) एक प्रकार की बचत योजना है। जो निवेश की अवधि के बाद निवेश की रकम को दोगुना करके देती है। किसान विकास पत्र (KVP) बचत स्‍कीम में फिलहाल 6.9% ब्याज मिल रहा है। KVP में निवेश करने की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। हालांकि आपका न्‍यूनतम निवेश 1000 रुपए का होना चाहिए। इसमें निवेश करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी है। इसमें सिंगल अकाउंट के अलावा जॉइंट अकाउंट की भी सुविधा है।

इस योजना में नाबालिग भी शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसकी देखरेख उनके पेरेंट्स को करनी होगी। अगर आप अपना निवेश निकालना चाहते हैं तो आपको कम से कम 2.5 साल का इंतजार करना होगा। इसमें ढाई साल का लॉकइन पीरियड रखा गया है। इस योजना में निवेश कर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है।

सरकार द्वारा किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस द्वारा उपलब्ध करवाया जाता है। यह सर्टिफिकेट कैश, चेक, पे ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से खरीदा जा सकता है। किसान विकास पत्र तीन प्रकार के होते हैं जो कि सिंगल होल्डर टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट, जॉइंट ए टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट तथा जॉइंट बी टाइप किसान विकास पत्र सर्टिफिकेट है।

किसान विकास पत्र को समय से पहले किसी भी समय बंद किया जा सकता है। यह निर्णय कुछ खास परिस्थितियों में ही ही लिया जाएगा। किसान विकास पत्र वापस लेने की स्थिति कुछ इस प्रकार है।

- किसी एक या फिर सारे खाताधारकों की मृत्यु हो जाने की स्थिति में
- न्यायालय के आदेश पर
- जमा करने की तारीख के 2 साल 6 महीने बाद
- राजपत्र अधिकारी द्वारा

कितने समय में पैसा हो जाएगा डबल:

इसमें 6.9% ब्याज मिल रहा है, ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 10 साल 5 महीने का समय लगेगा।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (National Savings Certificate) यानी एनएससी (NSC) एक ऐसा टूल है, जिसमें निवेश कर के आपका पैसा तो बढ़ता ही है, साथ ही आपको टैक्स में भी फायदा (Tax benefit of investing in NSC) मिलता है। वहीं सरकार की तरफ से एनएससी में किए गए निवेश पर ब्याज (NSC Interest Rate) भी काफी अच्छा मिलता है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये सरकारी स्कीम होती है, तो आपका निवेश एकदम सुरक्षित रहेगा। इसमें निवेश करने के लिए आप किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर निवेश कर सकते हैं। NSC में निवेश पर 6.8% सालाना ब्याज मिल रहा है। एनएससी का इस्तेमाल बैंक से लोन लेने के दौरान सिक्योरिटी के तौर पर भी होता है।

NSC अकाउंट खुलवाने के लिए आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना होगा। इसमें किसी नाबालिग के नाम पर और 3 वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है। आप NSC में कितनी भी रकम निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। धारा 80सी के तहत एनएससी निवेश किए गए पैसों पर 1.5 लाख रुपये सालाना तक पर टैक्स छूट मिलती है। इसकी अवधि 5 साल की होती है, इसलिए हर साल इस पर मिलने वाला ब्याज भी फिर से निवेश होता है, इसलिए उस पर धारा 80सी के तहत टैक्स छूट मिलती है, लेकिन मेच्योरिटी पर मिले ब्याज पर टैक्स छूट नहीं मिलती है। अगर फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं से इसकी तुलना करें तो इसमें निवेश करना काफी फायदे का सौदा साबित होता है।

कितने समय में पैसा हो जाएगा डबल:

इसमें 6.8% ब्याज मिल रहा है, ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 10 साल 7 महीने का समय लगेगा।

टाइम डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस में एफडी के तौर पर जानी जाती है टाइम डिपोजिट स्कीम। इसमें आपको टाइम डिपोजिट अकाउंट (Post Office Time Deposit Account) ओपन कराना होता है। इसमें आप कम से कम 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही सौ के मल्टीपल में आप चाहे जितनी रकम हो, निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट कैश या चेक के माध्यम से कोई भी व्यक्ति खुलवा सकता है।

इंडिया पोस्ट के मुताबिक, चेक के मामले में सरकार के खाते में चेक की रकम आने की तारीख से ही अकाउंट खुला हुआ माना जाएगा। इसमें किसी नाबालिग के नाम पर और दो वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है। पोस्ट ऑफिस एफडी खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम 1000 रुपए जमा करने होते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है। इसमें 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 5.5% -6.7% तक सालाना ब्याज मिल रहा है। 1 से 3 साल के डिपॉजिट पर 5.5%, वहीं 5 साल के लिए निवेश करने पर 6.7% सालाना ब्याज मिलेगा। 5 साल के निवेश पर आयकर कानून के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स छूट ली जा सकती है।

भारतीय स्टेट बैंक में 1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष से कम के लिए एफडी रेट 5% है। इसी तरह, 5 साल के लिए ब्याज दर 5.40% है। आईसीआईसीआई बैंक में एक साल से 389 दिन के लिए 4.9% है, जबकि पांच साल के लिए 5.35% है। एचडीएफसी बैंक में भी एक साल की एफडी पर 4.90% ही ब्याज मिल रहा है। अमूमन सरकारी और प्राइवेट बैंक में एफडी रेट इसी रेंज में हैं।

कितने समय में पैसा हो जाएगा डबल:

इसमें 6.7% ब्याज मिल रहा है, ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 10 साल 9 महीने का समय लगेगा।

मंथली इनकम स्कीम

अगर आप इनवेस्टमेंट का सोच रहे हैं तो Post Office की एक ऐसी स्कीम है जिसमें एक बार इनवेस्टमेंट करने पर आप हर महीने भुगतान पाते हैं। इस स्कीम का नाम है मंथली इनकम स्कीम। इसमें 6.6% ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम के तहत अकाउंट को मिनिमम 1000 रुपए से खुलवा सकते हैं। अगर आपका अकाउंट सिंगल है तो आप 4.5 लाख रुपए तक अधिकतम जमा कर सकते हैं। वहीं अगर आपका जॉइंट अकाउंट है तो इसमें अधिकतम 9 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। इस योजना के तहत अगर आप 4.5 लाख रुपए का निवेश करते हैं तो आपको 6.6% सालाना ब्याज दर के हिसाब से सालाना 29,700 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे। अगर आप इसमें जॉइंट अकाउंट के तहत 9 लाख का निवेश करते हैं तो आपको सालाना 59,400 रुपए ब्याज मिलेगा। इसमें किसी नाबालिग के नाम पर और 3 वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है।

कितने समय में पैसा हो जाएगा डबल:

इसमें 6.6% ब्याज मिल रहा है, ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 10 साल 11 महीने का समय लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल