न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुंछ हमला: मुठभेड़ स्थल से मिले 3 लोगों के शव, आतंकवादियों के लिए तलाशी अभियान जारी, इंटरनेट सेवा बंद

सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ स्थल के पास से 3 लोगों के शव मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Dec 2023 3:10:27

पुंछ हमला: मुठभेड़ स्थल से मिले 3 लोगों के शव, आतंकवादियों के लिए तलाशी अभियान जारी, इंटरनेट सेवा बंद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिले में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है। साथ ही आतंकवादियों की तलाश के लिए ऑपरेशन जारी है। गुरुवार को राजौरी में हुए आतंकी हमले में पांच सैनिक शहीद और दो जवान घायल हो गये थे। इसकी जिम्मेदारी पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली है। क्षेत्र की हवाई निगरानी बढ़ाए जाने के बीच सेना ने जमीनी तलाशी अभियान तेज कर दिया है, खासकर पुंछ जिले के राजौरी सेक्टर में डेरा की गली के वन क्षेत्र में।

सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ स्थल के पास से 3 लोगों के शव मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। मालूम हो कि पुंछ में गुरुवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के 2 वाहनों पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इसमें 5 सैनिक शहीद हो गए और 2 अन्य घायल हुए थे। इसी जगह शुक्रवार शाम को 3 स्थानीय लोग मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि वे उन 6-7 लोगों में से थे जिन्हें आतंकवादी हमले के संबंध में पूछताछ के लिए उठाया गया था।

यह ग्रुप नागरिकों, कई सरकारी अधिकारियों की हत्या, भारतीय सुरक्षा बलों पर हमला, भर्ती के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और बंदूकें, गोला-बारूद और विस्फोटकों को संभालने के प्रशिक्षण के लिए जिम्मेदार है। पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) एक उग्रवादी संगठन है जो जम्मू-कश्मीर में सक्रिय रूप से विद्रोह में लगा हुआ है। यह पहली बार जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म होने के बाद देखा गया था। 7 जनवरी 2023 को भारत के गृह मंत्रालय ने पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (PAFF) को एक आतंकवादी समूह के रूप में नामित किया था।

सैन्य अधिकारी ने कहा कि जंगली इलाकों की हवाई निगरानी भी की जा रही है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। सुरनकोट थाना क्षेत्र में डेरा की गली (डीकेजी) रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारी जमीनी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि तीन से चार की संख्या में आतंकवादियों ने पहाड़ों से सेना के वाहनों को निशाना बनाने के लिए इस क्षेत्र को चुना। अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद आतंकियों ने 2 सैनिकों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया और उनमें से कुछ के हथियार लूट लिए।

अखनूर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

पुंछ के बफलियाज इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। डेरा की गली के वन क्षेत्र में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने जवानों की तैनाती के वीडियो फुटेज जारी किए हैं जिसमें उन्हें मोर्चा संभालते देखा जा सकता है। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। 22-23 दिसंबर की रात निगरानी उपकरणों के जरिए 4 आतंकवादियों की संदिग्ध हरकत देखी गई। इसके तुरंत बाद गोलीबारी कर आतंकवादियों को मार गिराया गया।

लश्कर-ए-तैयबा के अलावा पीएएफएफ भी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की धारा 35 के तहत “आतंकवादी संगठन” के रूप में नामित समूहों की सूची में शामिल है। पीएएफएफ अपने हमलों को शूट करने के लिए बॉडी कैमरों का उपयोग किया करता है। फिर आतंकवादी समूह प्रचार के लिए फिल्मों का उपयोग करता है।

बता दें, हमले के बाद आतंकवादियों ने सोशल मीडिया पर हमले वाली जगह की तस्वीरें भी जारी कीं, जिसमें उनके द्वारा अमेरिकन मेड M4 कार्बाइन राइफलों का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है। M4 कार्बाइन राइफल 1980 के दशक के दौरान अमेरिका में निर्मित एक हल्की और गैस-संचालित गन है। यह अमेरिकी सशस्त्र बलों का प्रमुख हथियार है और इसका इस्तेमाल 80 से अधिक देश करते हैं। M4 को नज़दीकी लड़ाई के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह बहुत ही मारक है। यह अलग प्रकार की युद्ध स्थितियों के लिए सटीक, विश्वसनीय और उपयुक्त भी है। इसलिए इसका उपयोग सैन्यकर्मी करते हैं।

ऐसी पहली बार नहीं है, जब कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा M4 कार्बाइन राइफल का इस्तेमाल किया गया है। 2016 के बाद से सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) आतंकवादियों के पास से स्टील की गोलियों के साथ चार M4 राइफलें बरामद की हैं। स्टील की गोलियां अधिक नुकसान पहुंचाती हैं और वाहनों और अन्य सुरक्षा साधनों को आसानी से भेद सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत