न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PAN 2.0 प्रोजेक्ट: क्यूआर कोड से लैस पैन कार्ड, नकली कार्ड की पहचान में होगी आसानी

PAN 2.0 प्रोजेक्ट के तहत अब एक क्यूआर कोड आधारित एडवांस्ड सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे पैन कार्ड के फर्जी उपयोग की पहचान करना और भी आसान हो जाएगा।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 28 Nov 2024 10:41:23

PAN 2.0 प्रोजेक्ट: क्यूआर कोड से लैस पैन कार्ड, नकली कार्ड की पहचान में होगी आसानी

PAN 2.0 प्रोजेक्ट के तहत अब एक क्यूआर कोड आधारित एडवांस्ड सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे पैन कार्ड के फर्जी उपयोग की पहचान करना और भी आसान हो जाएगा। इस नई व्यवस्था के अनुसार, टैक्सपेयर अब एक से ज्यादा पैन कार्ड नहीं रख पाएंगे। हालांकि, मौजूदा पैन कार्ड वैध रहेंगे और टैक्सपेयर को नया पैन कार्ड लेने की कोई आवश्यकता नहीं होगी, जब तक कि उनके कार्ड की जानकारी में कोई बदलाव न हो। ऐसे में केवल कार्ड में बदलाव आने पर ही उन्हें नया PAN 2.0 कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।

PAN 2.0 से जुड़े अहम तथ्य:

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें स्पष्ट की। सीबीडीटी ने PAN 2.0 को लेकर एक FAQ जारी किया, जिसमें आम जनता के सवालों के जवाब दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस नए क्यूआर कोड आधारित पैन कार्ड को जारी करने के लिए 1,435 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट मौजूदा पैन सिस्टम को और अधिक एडवांस बनाने के उद्देश्य से लाया गया है और अगले साल से लागू होगा।

PAN 2.0 का उद्देश्य:

इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य सरकारी एजेंसियों के डिजिटल सिस्टम के लिए एक समान व्यवसाय पहचानकर्ता तैयार करना है। पैन नंबर, जो कि एक 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर है, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया जाता है और यह भारतीय टैक्सपेयर के लिए अनूठा पहचानकर्ता होता है।

सीबीडीटी ने बताया कि PAN 2.0 का उद्देश्य पैन और टैन जारी करने, उनके प्रबंधन, और सेवा को अधिक आधुनिक और कुशल बनाना है। यह प्रोजेक्ट पैन/टैन होल्डर्स के लिए बेहतर सेवाओं के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म के एकीकरण पर भी केंद्रित है। इसके तहत टैक्स कटौती और संग्रह खाता संख्या (TAN) को भी शामिल किया जाएगा।

एकीकृत पोर्टल पर सभी पैन संबंधित कार्य:

PAN 2.0 के तहत पैन से जुड़ी सभी सेवाएं एक एकीकृत पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। इस पोर्टल पर पैन कार्ड के लिए आवेदन, उसमें सुधार, आधार को पैन से जोड़ने के अनुरोध और कार्ड का ऑनलाइन वैरिफिकेशन किया जा सकेगा। सीबीडीटी ने यह स्पष्ट किया है कि मौजूदा पैन होल्डरों को नए कार्ड के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे केवल तब आवेदन करेंगे जब उन्हें अपनी जानकारी को अपडेट करना हो।

क्यूआर कोड से लैस नए पैन कार्ड:

नए पैन कार्ड में क्यूआर कोड की सुविधा होगी, जिससे कार्ड पर दर्ज जानकारी का डिजिटल माध्यम से वेरिफिकेशन किया जा सकेगा। इससे नकली पैन कार्ड के मामलों में कमी आएगी और कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा पैन कार्ड नहीं रख सकेगा। हालांकि, सीबीडीटी ने यह भी कहा कि क्यूआर कोड पहले से पैन कार्ड पर मौजूद है, लेकिन PAN 2.0 में इसे डाइनैमिक रूप से अपडेट किया जाएगा, ताकि पैन डेटाबेस में मौजूद लेटेस्ट डेटा जैसे फोटो, सिग्नेचर, नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि की जानकारी भी देखी जा सके।

नए पैन कार्ड के लिए आवेदन:

अगर किसी टैक्सपेयर के पास पुराने पैन कार्ड हैं जिनमें क्यूआर कोड नहीं है, तो वे नए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही सीबीडीटी ने यह भी बताया कि नई व्यवस्था के शुरू होने के बाद भी मौजूदा पैन कार्ड वैध बने रहेंगे और उन्हें बदलने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, भौतिक पैन कार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदक को 50 रुपये की फीस देनी होगी।

पैन डेटा वॉल्ट सिस्टम:

पैन में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ‘पैन डेटा वॉल्ट सिस्टम’ को अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही, PAN 2.0 के तहत एक मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली को भी लागू किया जाएगा, ताकि टैक्सपेयर को किसी भी समस्या का समाधान जल्दी मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी