Wishing our amazing, adorable & wonderful daughter Sonakshi a fabulous day. May you find happiness, joy, love, laughter surrounded by family & loved ones. May your day be as special as you are🩷Happy Birthday 🎶🎊💐 pic.twitter.com/st2n0Y2ofm
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) June 2,इस दिन रिलीज होने जा रही है कमल हासन और मणि रत्नम की मूवी ‘ठग लाइफ’
दिग्गज साउथ इंडियन डायरेक्टर मणि रत्नम आज सोमवार (2 जून) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 69 साल के हो गए। उनके लिए बधाइयों का सिलसिला जारी है। तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। कमल ने एक्स (ट्विटर) पर मणि रत्नम के साथ एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने अपनी दशकों पुरानी दोस्ती को लेकर एक नोट लिखा। कमल ने लिखा, “'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 'नायकन' से 'ठग लाइफ' तक, हमने समय के साथ एक लंबी यात्रा तय की है।
हम न केवल सहकर्मी हैं, बल्कि दोस्त, परिवार, एक साथ सपने देखने वाले और सिनेमा के छात्र भी हैं। आपके पास एक ऐसा दिमाग है जिसके बारे में सोचकर मैं हैरत में पड़ जाता हूं। एक आत्मा जो कुछ लोगों की तरह फिल्म की भाषा से गहराई से जुड़ी हुई है। हमेशा के लिए आपके दोस्त, कमल हासन।” बता दें कमल और मणि रत्नम की जोड़ी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म में कमल के साथ सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ भी हैं। अभिनेता रवि मोहन ने भी मणिरत्नम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।। दोनों ने फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ में साथ काम किया था। मणिरत्नम ने इंडस्ट्री में करिअर की शुरुआत 1983 से की थी। बतौर राइटर उन्होंने पहली बार फिल्म ‘पल्लवी अनु पल्लवी’ का स्क्रीनप्ले लिखा था। IMDB के अनुसार मणिरत्नम ने अब तक 28 फिल्में दी है, जिसमें से 20 हिट और 8 फ्लॉप रही। उनके खाते में ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’, ‘दिल से’, ‘युवा’, ‘रावन’ जैसी फिल्में हैं।Happy Birthday, Mani Ratnam.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan)
From Nayakan to Thug Life, we’ve journeyed through time together — as colleagues, family, co-dreamers, and above all, as lifelong students of cinema. Through every chapter, your presence has been a source of strength — a mind I turn to in moments of… pic.twitter.com/PVb9ejWdwL













