न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार, सुकमा में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 6 पर था 25 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान से प्रभावित होकर 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें से 6 पर 25 लाख रुपये तक का इनाम था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 3:20:27

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार, सुकमा में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 6 पर था 25 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुकमा, जो नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता है, वहां 16 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में दो हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं, जबकि छह नक्सलियों पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अलावा, एक महिला और एक पुरुष माओवादी पर 8-8 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था। सुकमा में आत्मसमर्पण करने वाले इन 16 नक्सलियों में कई ऐसे खूंखार माओवादी शामिल हैं, जो इलाके में हिंसक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और जिनकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी।

सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत लिया फैसला

सभी नक्सलियों ने राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना के तहत आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया। इस मौके पर सुकमा के एसपी किरण चव्हाण, एसएसपी उमेश गुप्ता, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एसपी किरण चव्हाण ने दी जानकारी

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया, "सुकमा जिले में पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। इन्हीं प्रयासों से प्रभावित होकर आज 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।"

नक्सल मुक्त गांव को मिलेगा 1 करोड़ का प्रोत्साहन

एसपी चव्हाण ने यह भी बताया कि जिन 6 नक्सलियों पर 25 लाख का इनाम था, वे बटालियन और अन्य डिवीजन जैसे उड़ीसा क्षेत्र से ताल्लुक रखते थे। इनके आत्मसमर्पण के बाद अब एक गांव पूरी तरह से नक्सल मुक्त घोषित किया गया है। प्रशासन की ओर से इस गांव को 1 करोड़ रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत