न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमला: आतंक की एक गोली, कश्मीर के हर घर तक गूंज, रफ्तार थमी, 2.5 लाख परिवारों पर रोज़गार संकट

पहलगाम का यह आतंकी हमला सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक संकेत है कि कैसे आतंकवाद किसी क्षेत्र की शांति, विकास और मानवीय भावनाओं को तहस-नहस कर सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 2:46:15

पहलगाम आतंकी हमला: आतंक की एक गोली, कश्मीर के हर घर तक गूंज, रफ्तार थमी, 2.5 लाख परिवारों पर रोज़गार संकट

कश्मीर की हसीन वादियों में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी—लेकिन इस बार यह हमला सिर्फ इंसानों पर नहीं, बल्कि कश्मीर की आत्मा, उसकी पहचान और उसकी अर्थव्यवस्था पर हुआ है। पहलगाम में छुट्टियां मना रहे निर्दोष सैलानियों पर हुए आतंकी हमले ने न केवल उनकी जान ली, बल्कि घाटी की कमर कहे जाने वाले पर्यटन उद्योग को भी लहूलुहान कर दिया।

ये हमला किसी एक जगह की घटना नहीं, बल्कि पूरे कश्मीर की अर्थव्यवस्था को हिला देने वाला झटका है। हर गोली ने सैलानियों के भरोसे को तोड़ा और 2.5 लाख से ज्यादा उन कश्मीरियों की उम्मीदें भी छीन लीं, जिनकी रोज़ी-रोटी पर्यटन से जुड़ी है।

रद्द होने लगीं छुट्टियाँ, बुकिंग्स पर असर

हमले के अगले ही दिन से लोगों ने अपनी फ्लाइट और होटल बुकिंग्स कैंसिल करनी शुरू कर दी हैं। डल झील की हाउस बोटें खाली होने लगी हैं, टैक्सी ड्राइवरों के फोन अब शांत हैं और होटल स्टाफ़ बेरोज़गारी की ओर बढ़ रहा है।

12,000 करोड़ की इंडस्ट्री पर संकट के बादल

कश्मीर का पर्यटन उद्योग हर साल करीब 12,000 करोड़ रुपये का कारोबार करता है। आने वाले वर्षों में इसके 25,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन इस आतंकी हमले ने इस उद्योग की नींव हिला दी है। गर्मियों का यह पीक सीजन, जो हज़ारों परिवारों की उम्मीद होता है, अब घाटी में सन्नाटा ले आया है।

डल झील की हाउसबोट से लेकर पहलगाम के होटल तक सब प्रभावित

डल झील में चलने वाली 1,500 से ज़्यादा हाउसबोटें और घाटी के 3,000 से अधिक होटल रूम्स अब खाली होने लगे हैं। हज़ारों लोग जो इनसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे, आज रोज़गार के गहरे संकट में हैं। पहलगाम, जिसे भारत का 'स्विट्जरलैंड' कहा जाता है, अब सैलानियों से सूना होता जा रहा है।

रिकॉर्ड पर्यटकों के बावजूद घाटी पर ग्रहण

2024 में कश्मीर ने 2.36 करोड़ पर्यटकों का स्वागत किया था, जिनमें 65,000 से ज्यादा विदेशी पर्यटक भी थे। गुलमर्ग ने अकेले 103 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया था। लेकिन अब, एक हमले ने वर्षों की मेहनत और विश्वास को चकनाचूर कर दिया है।

सरकारी योजनाएं और निवेश अधर में लटके

केंद्र सरकार ने कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर बजट के साथ कई योजनाएं शुरू की थीं—75 नए टूरिस्ट स्पॉट, ऑन-अराइवल वीजा, एयर कनेक्टिविटी, यहां तक कि वंदे भारत जैसी रेल सेवाओं की शुरुआत की तैयारी भी की जा रही थी। लेकिन अब इन योजनाओं के फलीभूत होने पर सवालिया निशान लग गया है।

बॉलीवुड, वेडिंग्स और ओटीटी शूट्स भी प्रभावित

कश्मीर हमेशा से बॉलीवुड और ओटीटी के लिए एक हॉटस्पॉट रहा है। कई फ़िल्में और वेब सीरीज़ यहां शूट होने वाली थीं। साथ ही, देशभर में बढ़ते डेस्टिनेशन वेडिंग ट्रेंड में भी कश्मीर टॉप चॉइस बनता जा रहा था। अब यह पूरा इकोसिस्टम ठहर गया है।

तेजी से बढ़ते वाहन रजिस्ट्रेशन भी रुके

2024 तक कश्मीर में वाहन रजिस्ट्रेशन 27.29 लाख तक पहुंच गया था, जो 2017 की तुलना में लगभग दोगुना था। यह ग्रोथ अब बुरी तरह प्रभावित होने वाली है क्योंकि यहां की सड़कों पर दौड़ने वाले पर्यटक वाहन अब कम होते जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती