न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का फर्स्ट लुक आउट, सोनाक्षी ने इनके साथ मनाया बर्थडे, शेयर किया वीडियो

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने उनकी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में एक्ट्रेस अनन्या पांडे की एंट्री ऑफिशियली कंफर्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 8:00:05

2 News : ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का फर्स्ट लुक आउट, सोनाक्षी ने इनके साथ मनाया बर्थडे, शेयर किया वीडियो

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर ने उनकी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में एक्ट्रेस अनन्या पांडे की एंट्री ऑफिशियली कंफर्म कर दी है। करण ने आज सोमवार (2 जून) को इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी। फोटो में कार्तिक आर्यन एक फ्रेश लुक में नजर आ रहे हैं। वे काफी समय से दाढ़ी के साथ दिख रहे थे। ऐसे में अब उनका ये नया लुक काफी हटके लग रहा है। कार्तिक के हेयर स्टाइल से लेकर उनके कपड़े और टैटू सब कुछ काफी फंकी है। दूसरी ओर, अनन्या भी मॉडर्न चिक लुक में हैं। अनन्या का लुक सिंपल और एलिगेंट रखा गया है।

कार्तिक व अनन्या पासपोर्ट के पीछे किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक खूबसूरत लोकेशन पर खड़े हैं और अपनी आंखें बंद कर रखी हैं। पोस्टर से साफ है कि ये एक रोमांटिक जॉनर मूवी होने वाली है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया गया है। करण ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, ”साइंड, सील्ड और हमारे रे की रूमी डिलीवर हो रही है! यानी फिल्म में कार्तिक आर्यन का नाम रे और अनन्या पांडे का नाम रूमी रखा गया है।” ये फिल्म वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज होगी।

इस लव स्टोरी को 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही फैंस का दिल खुश हो गया। इससे पहले कार्तिक और अनन्या फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में साथ नजर आए थे। इसमें भूमि पेडनेकर भी अहम रोल में थीं। फिल्म में कार्तिक अपनी वाइफ भूमि से छुपकर अनन्या को डेट करते हैं। कार्तिक और अनन्या की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया था। इसके अलावा दोनों के अफेयर के भी खूब चर्चे हुए थे, लेकिन कभी उन्होंने ऑफिशियली अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था और फिर दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं।

38 साल की हुईं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, लिखा-खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास ऐसे दोस्त…

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज सोमवार (2 जून) को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनाक्षी ने अपने पति जहीर इकबाल और करीबी दोस्तों के साथ जश्न मनाया। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके जन्मदिन का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। वह कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं और उनके आस-पास उनके फ्रेंड्स मौजूद हैं जो ‘हैप्पी बर्थडे सोनू’ गाकर विश कर रहे हैं। जहीर मस्ती करते हुए सोनाक्षी की गोद में बैठे दिखे, जिस पर उनकी पत्नी जोर-जोर से हंसती नजर आईं।

सोनाक्षी ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे टू मी…खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास ऐसे दोस्त हैं जो मेरे केक पर सोना की जगह सोनू लिखते हैं…इससे ज्यादा और क्या चाहिए।” जहीर ने इस वीडियो पर हंसते हुए दिल वाली इमोजी कमेंट की। पार्टी में मौजूद सोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड में से एक एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इसमें सोनाक्षी केक काटने से पहले विश मांगती नजर आ रही हैं।

इस खास मौके पर सोनाक्षी ने पोल्का डॉट वाली बॉडी-हगिंग ड्रेस पहनी, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश और फन मूड में दिखीं। सोनाक्षी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही फेमस वेब सीरीज 'दहाड़' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह साउथ इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रही हैं। वह अपनी पहली तेलुगु फिल्म 'जटाधारा' में अभिनेता सुधीर बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी