न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1901 के बाद सबसे ज्यादा बारिश वाला मई, दिल्ली से मुंबई तक गर्मी की छुट्टी, क्या है इस बदलाव की वजह?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2025 भारत के इतिहास में सबसे ठंडे और सबसे ज्यादा बारिश वाले महीनों में से एक रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 12:07:23

1901 के बाद सबसे ज्यादा बारिश वाला मई, दिल्ली से मुंबई तक गर्मी की छुट्टी, क्या है इस बदलाव की वजह?

मई का महीना इस बार मौसम के लिहाज से पूरी तरह अलग रहा। आमतौर पर चिलचिलाती गर्मी और तेज़ धूप वाला यह महीना, इस बार ठंडी हवाओं और बारिश से भीग गया। दिल्ली, मुंबई, भोपाल से लेकर कोलकाता तक, देश के बड़े हिस्से में बारिश और बादलों की वजह से तापमान में ज़बरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2025 भारत के इतिहास में सबसे ठंडे और सबसे ज्यादा बारिश वाले महीनों में से एक रहा है।

रिकॉर्ड बारिश और ठंडक ने तोड़े पुराने आंकड़े

IMD ने बताया कि इस बार देशभर में औसतन 126.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो कि 1901 के बाद से मई महीने में सबसे ज्यादा है। भारी बारिश (64.5–115.5 मिमी) और बहुत भारी बारिश (115.6–204.5 मिमी) की घटनाएं कई हिस्सों में रिकॉर्ड स्तर पर देखी गईं, जबकि 204.5 मिमी से अधिक बारिश की घटनाएं पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक रहीं।

तापमान की बात करें तो:

इस वर्ष मई महीने में तापमान के पैटर्न ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में भारत का औसत अधिकतम तापमान 35.08 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि 1901 के बाद सातवां सबसे कम है। वहीं औसत न्यूनतम तापमान 24.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूरे महीने का औसत तापमान 29.57 डिग्री सेल्सियस रहा। गौरतलब है कि इससे पहले मई 1917 में सबसे ठंडा महीना रहा था, जब औसत अधिकतम तापमान महज 33.09 डिग्री सेल्सियस था।

क्यों बदला इस साल मई का मौसम?

मौसम में आए इस बदलाव की वजहों पर बात करते हुए IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओपी श्रीजीत ने बताया कि इस साल मई में असामान्य ठंडक और भारी बारिश के पीछे तीन प्रमुख कारण हैं। पहला, दक्षिण-पश्चिम मानसून की सामान्य से पहले दस्तक, जिसने तापमान को नीचे गिरा दिया। दूसरा, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव क्षेत्र, जिनकी वजह से अधिक बादल छाए रहे और लगातार बारिश होती रही। और तीसरा, पश्चिमी विक्षोभों की असामान्य सक्रियता, जो सामान्यतः सर्दियों में असर दिखाते हैं, लेकिन इस बार मई के अंत तक प्रभावी बने रहे। इन सभी कारणों ने मिलकर मई को एक ठंडा और असामान्य रूप से भीगा महीना बना दिया।

अब तक कहां पहुंचा मानसून?

IMD के महानिदेशक एम. मोहपात्रा ने बताया कि मानसून की उत्तरी सीमा इस समय मुंबई, आदिलाबाद, पुरी और सैंडहेड द्वीप तक पहुंच चुकी है। हालांकि, पिछले सप्ताह से मानसून में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-तूफानों की बढ़ती घटनाएं पश्चिमी विक्षोभों के बने रहने की वजह से हो रही हैं। जब तक ये सिस्टम सक्रिय रहेंगे, मानसून की गति धीमी रह सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर