न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट कोहली का अहमदाबाद में नॉकआउट ‘अभिशाप’ – कहीं RCB को ना ले डूबे!

विराट कोहली का बल्ला अहमदाबाद में खूब रन बरसाता है, लेकिन नॉकआउट मुकाबलों में यही मैदान उनके लिए मनहूस साबित हुआ है। IPL 2025 का फाइनल इसी स्टेडियम में है, ऐसे में फैंस को डर सता रहा है कि कहीं यह 'कलंक' एक बार फिर RCB की ट्रॉफी की उम्मीदों पर पानी न फेर दे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 12:12:37

विराट कोहली का अहमदाबाद में नॉकआउट ‘अभिशाप’ – कहीं RCB को ना ले डूबे!

आईपीएल 2025 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। विराट कोहली के फैंस इस बड़े मुकाबले को लेकर जितने उत्साहित हैं, उतने ही चिंतित भी—क्योंकि अहमदाबाद का मैदान कोहली के लिए नॉकआउट मुकाबलों में अब तक शुभ नहीं रहा है।

रन बनाने के मामले में विराट इस मैदान पर किसी राजा से कम नहीं हैं। उन्होंने यहां अब तक खेले गए 12 टी20 मुकाबलों में 68.14 की औसत से 477 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 80 रन का है। लेकिन जब बात नॉकआउट मुकाबलों की आती है, तो तस्वीर बदल जाती है।

विराट कोहली को यहां लगातार तीन बड़े मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है—

—आईपीएल 2022 क्वालीफायर-2: राजस्थान रॉयल्स से 7 विकेट से हार

—वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल: ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार

—आईपीएल 2024 एलिमिनेटर: फिर राजस्थान से 4 विकेट से हार

अब जब आरसीबी एक बार फिर अहमदाबाद में फाइनल खेलने जा रही है, तो यह सवाल उठना लाज़मी है—क्या कोहली का यह 'अहमदाबाद का अभिशाप' एक बार फिर टीम की किस्मत बिगाड़ेगा?

आईपीएल 2025 में कोहली का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 55.82 की औसत से 614 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में भी बने हुए हैं। हालांकि, पहले स्थान पर पहुंचने के लिए उन्हें आज के फाइनल में 146 रन बनाने होंगे—जो बेहद मुश्किल लेकिन असंभव नहीं है।

अगर कोहली आज इस कलंक को धोने में सफल होते हैं, तो RCB पहली बार चैंपियन बन सकती है। लेकिन अगर पिछला इतिहास दोहराया गया, तो एक बार फिर “इतने करीब... लेकिन फिर भी दूर” वाली कहानी RCB के साथ जुड़ जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?