न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाला वजाहत खान लापता, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान के लापता होने का चौंकाने वाला खुलासा। हिंदू धर्म को लेकर भड़काऊ पोस्ट के बाद दर्ज हुई कई शिकायतें। जानिए पूरा मामला और दिल्ली बार काउंसिल की प्रतिक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 12:33:22

शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाला वजाहत खान लापता, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले वजाहत खान को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वजाहत खान कई जगहों पर अपने खिलाफ शिकायतें दर्ज होने के बाद से लापता है। शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी के बाद से ही राजनीतिक हलकों में माहौल गर्म हो गया है। उनके ऊपर धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे।

'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता में वजाहत के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है। श्री राम स्वाभिमान परिषद ने कोलकाता पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वजाहत खान ने सोशल मीडिया पर हिंदू समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां कीं। यह भी कहा गया कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं, रीति-रिवाजों, मंदिरों और त्योहारों का अपमान करने के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद से ही वजाहत का कोई सुराग नहीं मिला है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने 22 वर्षीय शर्मिष्ठा पनोली को 30 मई को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। वजाहत खान द्वारा की गई शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई हुई थी। शर्मिष्ठा पर यह आरोप था कि उन्होंने सांप्रदायिक नफरत फैलाने का प्रयास किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने कुछ वीडियो शेयर किए थे जिनमें कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। इन वीडियो में उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की आलोचना करते हुए कहा था कि वे ऑपरेशन सिंदूर पर खामोश हैं। गिरफ्तार होने के बाद शर्मिष्ठा को कोलकाता की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दिल्ली बार काउंसिल ने की रिहाई की मांग

दिल्ली बार काउंसिल ने शर्मिष्ठा पनोली की तुरंत रिहाई की मांग की है। काउंसिल के चेयरमैन सूर्य प्रकाश खत्री द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शर्मिष्ठा ने जिन वीडियो के कारण लोगों की भावनाएं आहत हुईं, उन्हें तुरंत डिलीट कर माफी मांग ली थी, फिर भी उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि शर्मिष्ठा एक लॉ स्टूडेंट हैं और उन्हें इस तरह से हिरासत में रखना न्यायसंगत नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं