न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

99% मुस्लिम आबादी वाले इस देश ने बकरीद पर कुर्बानी से किया इनकार, जानें आखिर क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला

मोरक्को सरकार ने 2025 में बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी पर रोक लगा दी है। राजा मोहम्मद VI के आदेश के बाद देशभर में छापेमारी शुरू हो गई है। इस फैसले ने मुस्लिम समुदाय और अन्य देशों में बहस छेड़ दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 2:44:51

99% मुस्लिम आबादी वाले इस देश ने बकरीद पर कुर्बानी से किया इनकार, जानें आखिर क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला

इस महीने की 6 और 7 तारीख को ईद-अल-अजहा यानी बकरीद मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग बकरे या किसी अन्य जानवर की कुर्बानी देते हैं। लेकिन इस बार एक बड़े इस्लामिक देश ने इस पर ऐतिहासिक और चौंकाने वाला फैसला लिया है। मुस्लिम आबादी वाले देश मोरक्को, जहां 99 प्रतिशत लोग इस्लाम धर्म का पालन करते हैं, ने बकरीद पर कुर्बानी को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि कोई भी नागरिक इस बार बकरीद पर बकरे या किसी और जानवर की कुर्बानी नहीं करेगा। इसके बाद पूरे देश में जानवरों की तलाश को लेकर छापेमारी शुरू हो गई है।

मोरक्को के राजा मोहम्मद-VI के शाही फरमान के बाद देश में गुस्से की लहर है। कई शहरों में सुरक्षा बलों ने कुर्बानी रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। इस्लाम में बकरीद के दिन कुर्बानी को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्योहार उस भावना की याद दिलाता है जिसमें इंसान अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करता है। बकरीद न सिर्फ धार्मिक कर्तव्य निभाने का प्रतीक है, बल्कि यह अल्लाह पर अटूट विश्वास की भी मिसाल है।

तो आखिर मोरक्को के राजा ने क्यों लिया इतना कठोर निर्णय?

राजा मोहम्मद-VI ने यह फैसला देश में पड़े भयंकर सूखे और इससे उत्पन्न पशु संकट को देखते हुए लिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार बकरीद को कुर्बानी के बजाय इबादत और दान के माध्यम से मनाया जाए। उनके निर्देशों के बाद जानवरों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। चोरी-छिपे लाई गई भेड़ों को लोगों के घरों से जब्त किया जा रहा है। सरकार की इस सख्ती से आम जनता काफी नाराज है और कई जगहों पर लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं।

इस फैसले पर मुस्लिम दुनिया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। कई मुस्लिम देशों और संगठनों ने इस निर्णय को ‘धार्मिक परंपराओं में हस्तक्षेप’ बताते हुए खतरनाक मिसाल करार दिया है। उनका मानना है कि यह सरकार का धार्मिक आस्थाओं में सीधा हस्तक्षेप है। हालांकि, कुछ वर्ग ऐसे भी हैं जो इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं और इसे देश की आर्थिक और पर्यावरणीय स्थिति को देखते हुए एक समझदारी भरा कदम बता रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब