न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया में अब तक सामने आए 1.5 लाख ओमिक्रोन केस, 26 की हुई मौत

पूरी दुनिया में ओमिक्रोन (Omicron) वैरिएंट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह वैरिएंट दुनिया के 108 देशों में फैल चुका है। इतना ही नहीं अब तक इस वैरिएंट से संक्रमित 1.51 लाख केस सामने आ चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 5:59:13

दुनिया में अब तक सामने आए 1.5 लाख ओमिक्रोन केस, 26 की हुई मौत

पूरी दुनिया में ओमिक्रोन (Omicron) वैरिएंट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह वैरिएंट दुनिया के 108 देशों में फैल चुका है। इतना ही नहीं अब तक इस वैरिएंट से संक्रमित 1.51 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं इससे संक्रमित 26 मरीजों की मौत भी हो चुकी हैं। यह जानकारी भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि दुनिया में 108 देशों में 1.51 लाख से ज्यादा ओमिक्रोन (Omicron) वैरिएंट से संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। 26 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, नार्वे, कनाडा, जर्मनी, साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के केस हैं।

भारत में ओमिक्रोन (Omicron) वैरिएंट से संक्रमित 358 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 114 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। 244 मरीजों का इलाज इस समय चल रहा है।

क्यों खतरनाक है ओमिक्रॉन

राजेश भूषण ने कहा, 'WHO ने तीन वजह बताईं, जिस वजह से ओमिक्रॉन को खतरनाक माना जा रहा है। पहली वजह ग्लोबल केस की संख्या ज्यादा है। दूसरा ऐसा लगता है कि इम्यून एस्केप का पोटेंशियल ज्यादा है और यह संक्रामक भी ज्यादा है।'

ओमिक्रॉन की डेल्टा से ज्यादा रफ्तार

सरकार ने डब्ल्यूएचओ का हवाला देते हुए कहा कि डेल्टा की तुलना में ओमिक्रोन समुदायों के माध्यम से तेजी से फैल रहा है और इसके मामले 1.5 से तीन दिन में दोगुना हो रहे हैं। राजेश भूषण ने कहा कि हमें सतर्कता बरतने की जरूरत है। केरल और मिजोरम में कोविड-19 मामलों की संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है, जो चिंता का कारण है।

WHO ने कहा, 'डेल्टा की रफ्तार से ओमिक्रॉन की रफ्तार ज्यादा है। ये चिंता की बात है। इसलिए हमें सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना गाइडलाइन को सख्ती से अपनाना चाहिए। यूके की स्टडी के मुताबिक, ओमिक्रॉन घर के अंदर और संपर्क में आने से ज्यादा तेजी से फैल रहा है। लेकिन राहत की बात ये है कि कोरोना का पिछला ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल इसमें भी उपयोगी हैं।'

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दुनियाभर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 23 दिसंबर को दुनियाभर में 9.54 लाख केस आए, ऐसे में हमें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

भारत में रोजाना औसत 7000 केस सामने आ रहे

मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में कोरोना के केस हर हफ्ते बढ़ रहे हैं। हालांकि, एशिया में ये केस कम हो रहे हैं। भारत में देखें तो पिछले 24 हफ्तों में रोजाना औसत केस 7000 हैं। भारत में पिछले चार हफ्तों से हर रोज 10,000 कम केस आ रहे हैं।

दुनिया चौथी लहर का सामना कर रही

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, भारत में दो लहरें आई हैं। पहली सितंबर 2020 और दूसरी मई 2021 में। जबकि दुनिया में चौथी लहर आ रही है। ऐसे में हमें सावधान रहने की जरूरत हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक- 'केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, बंगाल और मिजोरम में सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। हमारे लिए चिंता की बात केरल और मिजोरम से हैं। जहां पॉजिटिविटी रेट 6% से ज्यादा है। 20 जिलों में केस पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है। लेकिन 10% से कम हैं। ये 20 जिले केरल, मिजोरम, सिक्किम और प बंगाल में हैं। 2 जिले ऐसे हैं, जहां 10% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट हैं। ये जिले मिजोरम में हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर