न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP तक पहुंचा ओमिक्रॉन वैरिएंट, गाजियाबाद में निकले 2 लोग पॉजिटिव, देश में कुल मरीजों की संख्या हुई 115

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की एंट्री देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी हो गई है। दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में इस वैरिएंट से संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हो गई है। दोनों ही शख्स बीते दिनों महाराष्ट्र से लौटे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Dec 2021 9:31:47

UP तक पहुंचा ओमिक्रॉन वैरिएंट, गाजियाबाद में निकले 2 लोग पॉजिटिव, देश में कुल मरीजों की संख्या हुई 115

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की एंट्री देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी हो गई है। दिल्‍ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में इस वैरिएंट से संक्रमित दो मरीजों की पुष्टि हो गई है। दोनों ही शख्स बीते दिनों महाराष्ट्र से लौटे थे। किसी को भी कोई लक्षण नहीं है, लेकिन सावधानी के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी बुजुर्ग दंपति की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। दंपति की उम्र 60 साल से ज्यादा है। इस दंपति की ट्रैवल हिस्ट्री महाराष्ट्र से जुड़ी हुई है, जहां से घूमने के बाद वह गाजियाबाद आए थे। ऐसे में राज्य सरकार तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई है और हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। अभी क्योंकि दोनों में से किसी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं है, ऐसे में होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। दोनों का वैक्‍सीनेशन हो चुका है। पति-पत्नी को दोनों डोज लग चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में दोनों को हल्के लक्षण थे, केवल खांसी और गीला मलगम की शिकायत थी। वह होम आइसोलेशन में ही वे स्वस्थ हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी दंपति बीते 3 दिसंबर को मुंबई से जयपुर होते हुए गाजियाबाद लौटे थे। इसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों ने खांसी होने पर निजी लैब में जांच कराई थी।

गाजियाबाद के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ आरके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा था, जिसमें ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता चला है। हालांकि दोनों की 15 दिसंबर को दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपति के कॉन्टैक्ट में आने वाले करीब 39 लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

गाजियाबाद के सीएमओ डॉ भवतोष शंखधर ने कहा कि बुजुर्ग दंपति में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) मिलने की रिपोर्ट आई है, वे अब स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि उनको घर में ही रहने को कहा गया है। विभाग पहले भी उनके संपर्क में आने वालों की जांच करवा चुका है, लेकिन अब नए सिरे से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है और फिर से जांच कराई जाएगी।

संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 115

देश के कई राज्यों में ओमिक्रॉन की दस्तक हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में ही एक दिन में 10 नए केस आने से हड़कंप मच चुका है। दिल्ली में अब तक ओमिक्रॉन के 22 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन संक्रमति मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है। राजस्थान, केरल और कर्नाटक में भी मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजस्‍थान में 17, कनार्टक में 8, तेलंगाना, गुजरात और केरल में 7-7, तो यूपी में 2, तमिलनाडु, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में 1-1 मामला सामने आया है। पूरे देश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 115 पर पहुंच गई हैं।

वैसे भारत में जरूर ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अभी ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ी है, लेकिन यूके और अमेरिका में इसका असर दिखने लगा है। ब्रिटेन में तो स्थिति इतनी खराब है कि अब मामले एक लाख के करीब जा पहुंचे हैं। शुक्रवार को देश में फिर रिकॉर्ड 93,045 कोरोना मरीज सामने आए हैं। इसमें भी ज्यादातर संक्रमित अब ओमिक्रॉन वैरिएंट वाले सामने आ रहे हैं। अमेरिका की बात करें तो वहां भी अब रोज की 1200 मौते देखने को मिल रही हैं।

WHO भी कह रहा है कि आने वाले समय में ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट की जगह ले सकता है और सबसे ज्यादा मामले भी इसी के सामने आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह