न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निक्की यादव की लाश को लेकर कहां-कहां गया आरोपी साहिल, सभी रूट्स के CCTV खंगाल रही दिल्ली पुलिस

अब पुलिस दिल्ली के उन सभी रूट्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जहां से निक्की के शव को कार में बैठाकर लेकर गया था। दरअसल, साहिल ने निक्की की लाश को कार में रखकर 40 किमी तक घुमाया था। पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें साहिल की कार दिखाई दे रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Feb 2023 12:09:11

निक्की यादव की लाश को लेकर कहां-कहां गया आरोपी साहिल, सभी रूट्स के CCTV खंगाल रही दिल्ली पुलिस

निक्की यादव मर्डर केस में जांच कर रही दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। साहिल का परिवार और दोस्त भी निक्की मर्डर की साजिश में शामिल था जिसके बाद पुलिस ने साहिल गहलोत के पिता, दो भाई (अशीष और नवीन) और दो दोस्तों (लोकेश और अमर) को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस दिल्ली के उन सभी रूट्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जहां से निक्की के शव को कार में बैठाकर लेकर गया था। दरअसल, साहिल ने निक्की की लाश को कार में रखकर 40 किमी तक घुमाया था। पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें साहिल की कार दिखाई दे रही है।

दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि 24 साल के साहिल गहलोत ने 9 फरवरी को अपनी सगाई होने के बाद कजिन की कार लेकर रात करीब 1 बजे (10 फरवरी 2023) निक्की के घर पहुंचा। वहां निक्की की बहन भी मौजूद थी। सुबह करीब 5 बजे वह निक्की को लेकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा। निक्की गोवा जा रही थी। उसकी ट्रेन सुबह साढ़े 7 बजे की थी। उसने साहिल से भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने टिकट न मिलने का बहाना बनाया। दोनों आनंद विहार बस स्टेशन पहुंचे, लेकिन यहां उन्हें पता चला कि बस कश्मीरी गेट से मिलेगी। दोनों वहां से कश्मीरी गेट चले गए। साहिल के पास लगातार फोन आ रहे थे। पुलिस ने आगे बताया कि 10 फरवरी 2023 को ही साहिल की शादी होनी थी, इसलिए उसके परिवार वाले उसे लगातार कॉल कर रहे थे। निक्की को जब इस बारे में पता चला तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। सुबह करीब 9 बजे साहिल ने कश्मीरी गेट इलाके में ही कार के अंदर डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया। उसकी वहीं मौत हो गई।

दिल्ली क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रविंदर यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी साहिल गहलोत से पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान लंबी पूछताछ की गई। जिसमें उसने खुलासा किया कि निक्की लगातार साहिल से दूसरी शादी नहीं करने के लिए कह रही थी क्योंकि दोनों ने साल 2020 में ही शादी कर ली थी। वह दोनों लिवइन पार्टनर नहीं थे। इसलिए वह उससे कह रही थी कि वह उसके दूसरी शादी न करे। इसके बाद साहिल ने परिवार वालों के साथ मिलकर साजिश रची और निक्की को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स