न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

US ब्रुकलिन स्टेशन हमला: हमलावर ने की 33 राउंड फायरिंग, 20 लोग बुरी तरह घायल, संदिग्ध की तस्वीर जारी

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को हुई फायरिंग में 20 लोग बुरी घायल हो गए।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने 33 राउंड फायरिंग की, जिससे 8 लोग घायल हो गए। बाकी भगदड़ या बम की वजह से जख्मी हुए। हमलावर की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है, जिससे पुलिस पूछताछ करना चाहती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Apr 2022 8:41:07

US ब्रुकलिन स्टेशन हमला: हमलावर ने की 33 राउंड फायरिंग, 20 लोग बुरी तरह घायल, संदिग्ध की तस्वीर जारी

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को हुई फायरिंग में 20 लोग बुरी घायल हो गए।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने 33 राउंड फायरिंग की, जिससे 8 लोग घायल हो गए। बाकी भगदड़ या बम की वजह से जख्मी हुए। हमलावर की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। लेकिन एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आई है, जिससे पुलिस पूछताछ करना चाहती है।

न्यूयॉर्क पुलिस का कहना है कि इस मामले में 62 साल के फ्रैंक आर जेम्स की तलाश जारी है। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने उसकी तस्वीर भी साझा की है। फ्रैंक ने हाल ही में एक वैन किराए पर ली थी पुलिस को आशंका है कि यह वैन मेट्रो स्टेशन फायरिंग से जुड़ी हो सकती है। हालांकि उन्हें अभी तक इस मामले मे सस्पेक्ट नहीं माना गया है।

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाला शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर जैसे कपड़े पहने था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक शख्स कुछ छोटे बम लेकर स्टेशन में घुसा था। उसके हाथ में गन भी थी। रेलवे स्टेशन पर शख्स ने पहले स्मोक ग्रेनेड जैसा कुछ फेंका, जिससे वहां धुआं-धुआं हो गया। धुएं का असर हमलावर पर नहीं हुआ क्योंकि उसने गैस मास्क पहना हुआ था। धुएं के बीच ही शख्स ने गोलीबारी की।

new york,new york shooting,new york attack,brooklyn subway,brooklyn subway shooting,frank james,world news

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ब्रुकलिन स्टेशन की इस घटना के बाद वहां जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो कुछ बिना फटे बम भी मिले। गोलीबारी के बाद जब हमलावर भाग गया तो रेलवे स्टेशन की तस्वीर काफी डरावनी थी। चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था, लोग जमीन पर पड़े दर्द से कराह रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूयॉर्क के सबअर्बन एरिया ब्रुकलिन में लोग रोज की तरह लोकल मेट्रो स्टेशन पर पहुंच रहे थे। यहां से ये लोग शहर के कई दूसरे हिस्सों तक पहुंचते हैं। इसके लिए मेट्रो स्टेशन पर एक ट्यूब एरिया है। यहां से तीन अलग रूट्स के लिए मेट्रो ट्रेन चलती हैं। सुबह करीब 8:30 बजे (अमेरिकी वक्त के मुताबिक) अचानक ब्लास्ट और चंद सेकेंड्स बाद फायरिंग की आवाज आई। इसके बाद अफरातफरी मच गई।

कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एक शख्स कंस्ट्रक्शन वर्कर्स (जो मेट्रो स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम देखते हैं) की ड्रेस में दिखा। उसने एक थैला ट्रेन के करीब फेंका। उसके हाथ में गन भी थी। चंद मिनट बाद धुआं कम हुआ तो कई लोग प्लेटफॉर्म पर गिरे दिखे। इनके शरीर से खून बह रहा था। चश्मदीद ने आगे कहा- हमने एक अश्वेत हमलावर को देखा। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच रही होगी। वो ऑरेंज कलर का जम्प सूट पहने था। उसने चेहरे पर गैस मास्क भी लगाया हुआ था। उसकी पीठ पर एक सिलेंडर भी था। हम नहीं जानते, उसमें क्या था।

new york,new york shooting,new york attack,brooklyn subway,brooklyn subway shooting,frank james,world news

एक चश्मदीद Sam Carcamo ने बताया, 'स्टेशन पर ट्रेन का दरवाजा खुला। मुझे उतरना था। मैं गेट के पास आया देखा कि बाहर स्टेशन पर धुआं ही धुआं था। सभी जगह खून ही खून बिखरा पड़ा था और लोग दर्द से चिल्ला रहे थे, रो रहे थे।'

एक चश्मदीद ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा- पहले हमने बम धमाके जैसी आवाज सुनी। इसके बाद फायरिंग होने लगी। लोगों ने वहां छिपने की जगह तलाशी, लेकिन कई फायरिंग की चपेट में आ गए।

घटना के फौरन बाद इस स्टेशन से सभी ट्रेन सर्विसेज बंद कर दी गईं। जो ट्रेन जहां थी, उसे वहीं रोक दिया गया। न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को अपने कंट्रोल में ले लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती