न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हत्या या आत्महत्या! गेहूं के खेत के पास मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, उलझन में पुलिस

बांगरमऊ के एक गांव में गुरुवार सुबह गेहूं के खेत के पास युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 2:32:26

हत्या या आत्महत्या! गेहूं के खेत के पास मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, उलझन में पुलिस

बांगरमऊ के एक गांव में गुरुवार सुबह गेहूं के खेत के पास युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने आत्महत्या की या उनकी हत्या की गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

खारीपुरवा गांव के निवासी एक व्यक्ति ने 18 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 18 वर्षीय बेटी शोभना को गांव का 21 वर्षीय युवक घनश्याम बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

गुरुवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हसनपुर में गेहूं के खेत के पास एक युवक और युवती के शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही थाना बांगरमऊ की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार वाले उनके रिश्ते के खिलाफ थे और दोनों पर कई तरह की पाबंदियां लगा रखी थीं।

बांगरमऊ के क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने मीडिया को बताया कि लापता प्रेमी-प्रेमिका के शव गुरुवार सुबह गेहूं के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि कुछ ऑनर किलिंग की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सीओ अरविंद चौरसिया के अनुसार, गुरुवार सुबह 7 बजे घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल की और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस जल्द से जल्द सच सामने लाने की कोशिश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप