न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या पाकिस्तान पर मोदी सरकार का वार जनता को लगा सही?, ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वे रिपोर्ट

पहल्गाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। सेना ने आतंकी ठिकानों को तबाह किया और वायुसेना ने एयरबेस पर हमला किया। सी-वोटर सर्वे में सामने आया कि 68.1% लोग मोदी सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 10:51:27

क्या पाकिस्तान पर मोदी सरकार का वार जनता को लगा सही?, ऑपरेशन सिंदूर पर सर्वे रिपोर्ट

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर जवाब दिया और साथ ही उसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बेनकाब किया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने पाक अधिकृत इलाकों में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया। जैसे ही पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों की मदद के लिए आगे बढ़ी, भारतीय सेना ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कई पाक सैन्य शिविरों को नेस्तनाबूद कर दिया। भारतीय वायुसेना ने भी पाकिस्तान के एयरबेस पर सटीक हमले कर उन्हें गंभीर नुकसान पहुंचाया।

भारत की इस निर्णायक कार्रवाई ने पाकिस्तान को गहरे झटके में डाल दिया है, जिसे वह शायद आने वाले कई दशकों तक न भूले। अब सवाल यह है कि देश की जनता इस कार्रवाई को लेकर क्या सोचती है? इसको लेकर सी-वोटर ने एक सर्वे किया, जिसे इंडिया टुडे ने प्रकाशित किया। यह सर्वे 10, 11 और 12 मई को फोन पर किया गया था।

सवाल: क्या मोदी सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं लोग?

इस सवाल पर 68.1% लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया, यानी वे सरकार के एक्शन से संतुष्ट हैं। वहीं, 5.3% लोगों ने असंतोष जताया, जबकि 15.3% लोगों ने इस पर कोई राय नहीं दी। जब सीजफायर के मुद्दे पर सवाल पूछा गया, तो 63.3% लोग सीजफायर से संतुष्ट दिखे, जबकि 10.2% ने इसका विरोध किया। 17.3% लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया।

सवाल: भारत का सबसे बड़ा दुश्मन कौन—चीन या पाकिस्तान?

सीजफायर से पहले 47.4% लोगों ने चीन को भारत का सबसे बड़ा दुश्मन बताया, जबकि 27.7% ने पाकिस्तान को। वहीं, 12.2% ने दोनों को समान रूप से खतरा माना। सीजफायर के बाद यह आंकड़ा थोड़ा बदला: 51.8% लोगों ने चीन को और 19.6% ने पाकिस्तान को मुख्य दुश्मन माना, जबकि 20.7% ने दोनों को भारत के लिए खतरा माना।

सवाल: भारतीय सैन्य क्षमता पर भरोसा कितना है?

सीजफायर से पहले 91.1% लोगों ने कहा कि उन्हें भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है। 6.1% ने "कुछ हद तक" भरोसे की बात कही और 1% ने भरोसा न होने की बात मानी। सीजफायर के बाद यह विश्वास और मजबूत हुआ—92.9% लोगों ने सेना पर पूरा भरोसा जताया, 3.4% ने कुछ हद तक भरोसा बताया और सिर्फ 0.7% ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं