न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से ममता कुलकर्णी ने दिया इस्तीफा, वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। ममता कुलकर्णी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके यह जानकारी दी है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 10 Feb 2025 4:19:48

किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से  ममता कुलकर्णी ने दिया इस्तीफा, वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे दिया है। ममता कुलकर्णी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके यह जानकारी दी है।

उन्होंने वीडियो में कहा, "मैं महामंडलेश्वर यामाई ममता नंद गिरि अपनी पोस्ट से इस्तीफा दे रही हूं। आज किन्नर अखाड़े या दोनों अखाड़ों में मुझे लेकर समस्याएं हो रही हैं, मैं 25 साल से एक साध्वी थी और हमेशा साध्वी रहूंगी। मुझे महामंडलेश्वर का सम्मान दिया गया था, लेकिन यह कुछ लोगों के लिए आपत्तिजनक हो गया था, चाहे वो शंकराचार्य हों, या कोई और हों। मैंने तो बॉलीवुड को 25 साल पहले ही छोड़ दिया था।"

ममता कुलकर्णी ने आगे कहा, "मेकअप और बॉलीवुड से इतना दूर कौन रहता है? लेकिन मैंने 25 साल तपस्या की। मैं खुद गायब रही। मुझे लेकर लोग प्रतिक्रिया देते हैं कि मैं यह क्यों करती हूं, या वह क्यों करती हूं। नारायण तो संपन्न हैं, वह भगवान हैं, महायोगी हैं, लेकिन देवता भी मेरे सामने अपने श्रंगार में आए थे।"

ममता कुलकर्णी ने कहा कि एक शंकराचार्य ने यह टिप्पणी की थी कि वह दो अखाड़ों के बीच फंस गई हैं। लेकिन ममता ने अपने गुरू स्वामी चैतन्य गगन गिरी महाराज का उल्लेख करते हुए कहा, "मेरे गुरू के सानिध्य में मैंने 25 साल तपस्या की है। उनकी बराबरी में मुझे कोई नहीं दिखता। मेरे गुरू बहुत ऊंचे हैं। उनके आगे किसी और का कोई महत्व नहीं है।"

ममता ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, "सबमें अहंकार है, लोग आपस में झगड़ रहे हैं, लेकिन मुझे किसी कैलाश या हिमालय में जाने की जरूरत नहीं है। ब्रह्मांड मेरे सामने है।"

इसके बाद ममता ने कहा कि जिन लोगों को उनके महामंडलेश्वर बनने से आपत्ति है, जैसे हिमांगी और अन्य लोग, उन पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी। उन्होंने यह भी कहा, "इन लोगों को ब्रह्म विद्या के बारे में कुछ नहीं पता। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का सम्मान करती हूं।"

पैसे के लेन-देन पर ममता कुलकर्णी का बयान

ममता कुलकर्णी ने पैसे के लेन-देन को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा, "जहां तक पैसे की बात है, मुझसे 2 लाख रुपए मांगे गए थे। लेकिन मैंने महामंडलेश्वर और जगदगुरुओं के सामने रूम के अंदर कहा था कि मेरे पास 2 लाख रुपए नहीं हैं। तब वहां बैठी महामंडलेश्वर जय अंबा गिरी ने अपनी जेब से 2 लाख रुपए लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को दिए थे।"

ममता ने आगे कहा, "इसके बाद 4 करोड़ और 3 करोड़ रुपए देने की बातें भी सामने आईं, लेकिन मैंने कुछ नहीं किया। मैंने 25 साल से चंडी की अराधना की है और उसी ने मुझे संकेत दिया कि मुझे इन सभी चीजों से बाहर रहना चाहिए।"

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल