न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाशिवरात्रि से पहले प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक संभालने के लिए प्रयागराज भेजे गए 6 IPS अधिकारी

प्रयागराज महाकुंभ में 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अंतिम स्नान आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 12:25:54

 महाशिवरात्रि से पहले प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक संभालने के लिए प्रयागराज भेजे गए 6 IPS अधिकारी

प्रयागराज महाकुंभ में 26 फरवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अंतिम स्नान आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भक्तों की भीड़ को सुव्यवस्थित करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रयागराज मेला क्षेत्र में छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है।

महाशिवरात्रि स्नान के दौरान यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त छह आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें एक एडीजी और पांच आईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीजी पीएसी सुजीत पांडे के साथ-साथ आईजी चंद्र प्रकाश, प्रीतेंद्र सिंह, राजेश मोदक और मंजिल सैनी को अलग-अलग रूट पर यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

इन 6 अधिकारियों को किया गया तैनात

- एडीजी पीएसी सुजीत पांडे प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग की व्यवस्था संभालेंगे
- आईपीएस चंद्र प्रकाश प्रयागराज वाराणसी मार्ग का ट्रैफिक देखेंगे
- आईजी प्रीतिंदर सिंह प्रयागराज रीवा राजमार्ग का ट्रैफिक संभालेंगे
- आईजी राजेश मोदक प्रयागराज के शहरी क्षेत्र के ट्रैफिक को संभालेंगे
- विजिलेंस में आईजी मंजिल सैनी लखनऊ और अयोध्या प्रतापगढ़ रूट के ट्रैफिक को देखेंगी

प्रयागराज की ओर आने वाले सभी 7 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। महाकुंभ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, और इस बार लोगों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आमतौर पर माघ पूर्णिमा के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। भक्तों का लगातार कुंभ में आना जारी है।

बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संगम तट पर और भी अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से व्यापक तैयारियां कर ली हैं। अक्सर विशेष स्नान और वीकेंड के दौरान प्रयागराज व आसपास के क्षेत्रों में भारी जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर पहले से ही ठोस कदम उठाए हैं। साथ ही, प्रयागराज और आसपास के कुछ क्षेत्रों को ‘नो व्हीकल ज़ोन’ घोषित कर दिया गया है, जिससे सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल