न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ: एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी, CM योगी ने दिए ये खास निर्देश

मुख्यमंत्री ने एडीजी और प्रयागराज के जिलाधिकारी से लगातार अपडेट लेने के निर्देश दिए और महाकुंभ क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता और सुरक्षा उपायों को बनाए रखने पर जोर दिया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 8:11:13

महाकुंभ: एक-एक श्रद्धालु को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी, CM  योगी ने दिए ये खास निर्देश

मौनी अमावस्या के अवसर पर बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। इस बैठक में प्रयागराज, कौशांबी, वाराणसी, अयोध्या, मीरजापुर, बस्ती, जौनपुर, चित्रकूट, बांदा, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, संतकबीरनगर, भदोही, रायबरेली, गोरखपुर सहित कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में CM योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला क्षेत्र या प्रयागराज से बाहर जाने वाले मार्गों पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने एडीजी और प्रयागराज के जिलाधिकारी से लगातार अपडेट लेने के निर्देश दिए और महाकुंभ क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता और सुरक्षा उपायों को बनाए रखने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या, वाराणसी, मीरजापुर और चित्रकूट के अधिकारियों से वहां विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही, प्रयागराज से सटी सीमाओं वाले जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रयागराज प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

विशेष बैठक में CM द्वारा दिये गए प्रमुख दिशा-निर्देश:-

- प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हैं, जो स्नान संपन्न कर अपने घरों को लौट रहे हैं। एडीजी एवं जिलाधिकारी प्रयागराज को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए रेलवे अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ट्रेनों का सुचारू एवं निरंतर संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, परिवहन निगम की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- मेला क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ न हो, इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में होल्डिंग एरिया स्थापित किए गए हैं। आवश्यकतानुसार इन क्षेत्रों को आगे बढ़ाया जाए। जहां भी श्रद्धालुओं को रोका गया है, वहां उनके लिए भोजन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि किसी को भी भोजन-पानी की समस्या न हो। साथ ही, सभी होल्डिंग क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

- प्रयागराज के सीमावर्ती जनपद, प्रयागराज से मिल रहे निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। पेट्रोलिंग बढाएं। अयोध्या-प्रयागराज, कानपुर-प्रयागराज, फतेहपुर-प्रयागराज, लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज, वाराणसी-प्रयागराज जैसे सभी मार्गों पर कहीं भी यातायात अवरुद्ध नहीं होना चाहिए। प्रयागराज से वापसी के सभी मार्गों को लगातार खुला रखा जाना चाहिए।

- महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आवागमन लगातार चलता रहे। अनावश्यक लोगों को न रोकें। कहीं भी भीड़ का दबाव न बनने पाए। मार्गों पर जाम नहीं होना चाहिए। यदि कहीं स्ट्रीट वेंडर आदि मार्गों पर हों, तो उन्हें खाली एरिया में व्यवस्थपित करें। आवागमन लगातार जारी रहना चाहिए। कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

- आगामी 03 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर 'अमृत स्नान' आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक गुरुवार को महाकुम्भ मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करेंगे। बसंत पंचमी के मद्देनज़र, सुरक्षा और सुविधा से संबंधित हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू और सुरक्षित रहें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

- महाकुम्भ में व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कुम्भ 2019 के समय प्रयागराज में बतौर मंडलायुक्त सेवा दे चुके आशीष गोयल और एडीए के वीसी रहे भानु गोस्वामी की तैनाती की जा रही है। इसके अतिरिक्त विशेष सचिव स्तर के 05 अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है। यह सभी 12 फरवरी तक प्रयागराज में उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में सहयोग देंगे। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा।

- महाकुम्भ के दौरान लाखों श्रद्धालु वाराणसी और अयोध्या में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही चित्रकूट और मीरजापुर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। अगले दो दिनों में इन क्षेत्रों में और अधिक लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में इन तीनों प्रमुख नगरों में विशेष सतर्कता और निगरानी की आवश्यकता है। सतत सतर्कता और सावधानी बनाए रखें। होल्डिंग एरिया बनाकर श्रद्धालुओं को रोका जाए और स्थिति के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी जाए। बैरिकेडिंग का उपयोग किया जाए और ट्रैफिक का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। पार्किंग व्यवस्था को उचित रूप से व्यवस्थित किया जाए। सभी व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनीटरिंग की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात