न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर जानलेवा हमला, आशीर्वाद के बहाने धारदार हथियार से किया वार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरी उर्फ छोटी मां पर 13 फरवरी की रात जानलेवा हमला हुआ।

Posts by : Varsha Singh | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 8:48:56

महाकुंभ: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर जानलेवा हमला, आशीर्वाद के बहाने धारदार हथियार से किया वार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरी उर्फ छोटी मां पर 13 फरवरी की रात जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में कल्याणी गिरी बुरी तरह घायल हो गईं, जबकि उनके तीन शिष्यों पर भी हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल कल्याणी गिरी और उनके शिष्यों को महाकुंभ के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हमला?

पुलिस के मुताबिक, महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरी पर हमला गुरुवार देर रात हुआ, जब वह सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से अपनी फॉर्च्यूनर कार में घर (सदियापुर) जा रही थीं। जैसे ही उनकी कार संगम लोवर मार्ग पर पहुंची, कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने कार को रोक लिया और हमला कर दिया।

आशीर्वाद लेने के बहाने मार दिया हथियार

पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने उनकी कार रोकी और जैसे ही वह कार से उतरीं, उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बचाव के लिए आए उनके तीन शिष्यों पर भी हमला किया गया, जिससे चारों लोग घायल हो गए। सभी को महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर मिलते ही गिरी के शिष्य और संत समुदाय के कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

पहले भी हो चुका है हमला

इससे पहले किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर भी हमला हुआ था। वह सेक्टर 8 स्थित अपने कैंप में थीं, जब उन पर हमला किया गया। हिमांगी सखी ने इस हमले के लिए आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने दावा किया कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर उठे सवालों के कारण उन पर हमला हुआ। हालांकि, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया था।

महाकुंभ में सुरक्षा पर उठे सवाल

लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन इन घटनाओं की जांच कर रहा है और महाकुंभ में सुरक्षा को और मजबूत करने पर विचार किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया