न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज महाकुंभ: 15-16 फरवरी भारी भीड़ की संभावना, मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित

प्रयागराज में जारी दिव्य और भव्य महाकुंभ मेले में इस सप्ताह के अंत में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 1:51:34

प्रयागराज महाकुंभ: 15-16 फरवरी भारी भीड़ की संभावना, मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित

प्रयागराज में जारी दिव्य और भव्य महाकुंभ मेले में इस सप्ताह के अंत में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। शनिवार और रविवार (15 और 16 फरवरी) को महाकुंभ मेला क्षेत्र में प्रवेश के लिए जारी सभी पास रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा, पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है, जिससे किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने नजदीकी पार्किंग क्षेत्रों में गाड़ियों को पार्क करने की व्यवस्था की है, लेकिन मेला क्षेत्र के अंदर वाहनों की पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ से सबक लेते हुए प्रशासन ने प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद करने का भी निर्णय लिया है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य महाकुंभ मेले का सुचारू संचालन बनाए रखना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। इसी के चलते प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा योजना बनाते समय इन दिशा-निर्देशों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। मेला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसी के तहत रेलवे ने संगम स्टेशन को 16 फरवरी तक अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर प्रयागराज में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। संगम स्टेशन, जो स्नान स्थल के सबसे करीब स्थित है, को 16 फरवरी तक पूरी तरह से बंद रखा जाएगा, जिससे किसी भी यात्री की एंट्री और एग्जिट पर रोक रहेगी। गौरतलब है कि पहले संगम स्टेशन को 9 फरवरी से 14 फरवरी तक बंद करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन माघ पूर्णिमा से पहले उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए इस अवधि को बढ़ाकर अब 16 फरवरी तक कर दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल