न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: हरदा में जन्मी बच्ची के दोनों पैर घुटने से उल्टे, अस्पताल में छोड़ गए माता-पिता

मध्यप्रदेश के हरदा जिला अस्पताल से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक असामान्य बच्ची का जन्म हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 1:28:41

MP: हरदा में जन्मी बच्ची के दोनों पैर घुटने से उल्टे, अस्पताल में छोड़ गए माता-पिता

मध्यप्रदेश के हरदा जिला अस्पताल से एक बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक असामान्य बच्ची का जन्म हुआ है। उसके दाेनाें पैर घुटने से उल्टे हैं, यानी पंजे पीठ की तरफ हैं। डाक्टरों ने इसे दुर्लभ केस मानते हुए बच्ची को स्पेशल न्यू बॉर्न चाइल्ड केयर यूनिट (SNCU) में भर्ती कराया है। शिशु राेग विशेषज्ञ डाॅ सनी जुनेजा ने बताया 5 साल के कॅरियर में अब तक ऐसा केस नहीं आया। इंदाैर- भाेपाल के शिशु राेग विशेषज्ञाें और हड्डी राेग विशेषज्ञाें से भी चर्चा की। उनका कहना है कि यह मामला रेयर है। बच्ची का वजन 1 किलाे 600 ग्राम है। आमतौर पर बच्चाें का वजन 2 किलाे 700 ग्राम से 3 किलाे 200 ग्राम तक हाेता है। बच्ची डाॅक्टराें की निगरानी में है। वह खतरे से बाहर है। उधर, जन्म के बाद उसके माता-पिता नवजात को छोड़कर चले गए थे। लेकिन 36 घंटे बाद वे वापस अस्पताल पहुंच गए।

खिरकिया ब्लाॅक के झांझरी निवासी विक्रम की पत्नी पप्पी की डिलीवरी साेमवार दाेपहर 12 बजे हुई। उसने बेटी काे जन्म दिया। डिलीवरी सामान्य थी। जन्म के समय से ही बच्ची के दाेनाें पैर उल्टे थे।

माता-पिता छोड़कर गए, अनाउंसमेंट होता रहा

जन्म के बाद से ही माता-पिता बच्ची को अस्पताल में ही छोड़ कर चले गए। मंगलवार रात 8:30 बजे तक अस्पताल परिसर में उनकी तलाश की गई। माइक से अनाउंसमेंट भी किया गया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उधर, मीडिया में खबर आने और मामले में पुलिस की मदद लेने की बात सामने आने के बाद रात करीब 12 बजे नवजात की दादी मुनिया बाई, मां पप्पी और पिता विक्रम अस्पताल पहुंचे। उनका कहना था कि हम यहां से कहीं गए ही नहीं।

यह मामला लाखों में एक, घुटनों को सीधा किया जा सकता है

इंदौर के हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पवर्धन मंडलेचा का कहना है कि यह मामला लाखों में एक होते है। अब तक इस तरह का मामला मैंने नहीं देखा है। डॉ पुष्पवर्धन ने बताया कि यह बीमारी बच्चे में मां के गर्भ में कम जगह होने के कारण या अनुवांशिक हो सकती है। हालाकि, ऑपरेशन के बाद घुटनों को सीधा किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?