MP में 3 जुलाई को कोवैक्सिन और 5 जुलाई को कोवीशील्ड की सेकंड डोज ही लगेगी, हफ्तें में सिर्फ 4 दिन होगा वैक्सीनेशन

By: Pinki Sat, 03 July 2021 10:47:19

MP में 3 जुलाई को कोवैक्सिन और 5 जुलाई को कोवीशील्ड की सेकंड डोज ही लगेगी, हफ्तें में सिर्फ 4 दिन होगा वैक्सीनेशन

मध्यप्रदेश में शनिवार को किसी भी सेंटर पर वैक्सीन की फर्स्ट डोज नहीं लगेगी। 3 जुलाई को कोवैक्सिन का सेकंड डोज ही लोगों को लगाया जाएगा। वहीं 5 जुलाई को कोवीशील्ड का सेकंड डोज लोग लगवा सकेंगे। भोपाल में शनिवार को 22 हजार 690 डोज लगाने का टारगेट रखा गया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ संतोष शुक्ला ने बताया कि 3 जुलाई व 5 जुलाई को वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन के सेकंड डोज ही लगाए जाएंगे। प्रदेश के 5 हजार से अधिक सेंटरों में वैक्सीनेशन की व्यवस्था होगी।

मध्य प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 13 लाख से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें फर्स्ट डोज की संख्या 1 करोड़ 87 लाख से ज्यादा है वहीं, दूसरी डोज की संख्या 25 लाख 47 हजार है। ऐसे में सरकार अब लोगों को सेकंड डोज लगवाने पर जोर दे रही है।

भोपाल में लग चुके 15.19 लाख डोज

राजधानी भोपाल में अब तक 15.19 लाख डोज लग चुके हैं। इनमें फर्स्ट डोज लगाने वालों का आंकड़ा 12.99 लाख है, जबकि सेकंड डोज 2.20 लाख लग चुके हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी उपेंद्र दुबे ने बताया कि शनिवार को कोवैक्सिन के 22,690 डोज लगाए जाएंगे। सेंटरों में सेकंड डोज लगवाने के लिए ही लोग पहुंचे। कोवीशील्ड का सेकंड डोज 5 जुलाई को लगाया जाएगा।

सप्ताह में 4 दिन होगा वैक्सीनेशन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को काटजू अस्पताल के लोकार्पण के दौरान वैक्सीनेशन को लेकर तस्वीर साफ कर दी। उन्होंने कहा था कि पहला डोज लगवा चुके लोग 3 व 5 जुलाई को सेंटरों पर पहुंचकर दूसरा डोज लगवाएं। उन्होंने कहा कि प्रति सप्ताह 4 दिन वैक्सीनेशन करेंगे। मंगलवार व शुक्रवार को अस्पतालों में अन्य टीके लगाए जाएंगे, जबकि रविवार को अवकाश रहेगा। शेष 4 दिन वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा।

शुक्रवार को मिले 43 नए मरीज

प्रदेश में शुक्रवार को 43 नए मामले सामने आए। 54 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,989 लोगों की मौत हो गई। 514 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े :

# लोगों के लिए अजूबा बना ये पेड़, इस पर लगते हैं 121 वैरायटी के आम

# फेज-3 ट्रायल का फाइनल डेटा जारी, डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 65.2% सुरक्षा देती है कोवैक्सीन

# गर्भवती महिलाएं अब लगवा सकती हैं कोरोना वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली मंजूरी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com