न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नॉन वेंडिंग जोन घोषित हुआ जलमहल क्षेत्र, नहीं लग सकेंगे थड़ी-ठेले व हाट बाजार

जलमहल के आसपास नॉन वेंडिंग जोन घोषित कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जयपुर हेरिटेज नगर निगम ने सूचना जारी की है। अब जलमहल के आसपास थड़ी- ठेले या हाट बाजार नहीं लग सकेंगे। सार्वजनिक स्थान और सड़क किनारे किसी भी अस्थाई दुकान लगाने की भी अनुमति नहीं मिलेगी। इससे जल महल की सुंदरता के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहने में भी सहयोग मिलेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 5:11:49

नॉन वेंडिंग जोन घोषित हुआ जलमहल क्षेत्र, नहीं लग सकेंगे थड़ी-ठेले व हाट बाजार

जयपुर। जलमहल के आसपास नॉन वेंडिंग जोन घोषित कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जयपुर हेरिटेज नगर निगम ने सूचना जारी की है। अब जलमहल के आसपास थड़ी- ठेले या हाट बाजार नहीं लग सकेंगे। सार्वजनिक स्थान और सड़क किनारे किसी भी अस्थाई दुकान लगाने की भी अनुमति नहीं मिलेगी। इससे जल महल की सुंदरता के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहने में भी सहयोग मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर हेरिटेज नगर निगम को फटकार लगाते हुए जल महल की झील को नुकसान पहुंचाने और पानी को दूषित करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। कोर्ट ने नगर निगम की ओर से झील के पास नाइट बाजार की अनुमति देने पर भी नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने यह भी कहा कि अब तक झील के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए किसी विशेषज्ञ समिति का गठन नहीं किया गया है। गंदे सीवरेज का पानी जल महल झील में छोड़ा जा रहा है।

बता दें कि जल महल की दुर्दशा पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए जयपुर हेरिटेज नगर निगम को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि जल महल झील को नुकसान पहुंचा कर जयपुर स्मार्ट कैसे बन सकता है? झील के आसपास नाइट बाजार और वेंडिंग गतिविधियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए रोक लगाई है। झील में सीवरेज और किसी भी गंदगी का प्रभाव रोकने के साथ ही स्थिति सुधारने के लिए नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट से एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

जयपुर हेरिटेज नगर निगम कमिश्नर अरुण कुमार के मुताबिक पर्यटकों और स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि जलमहल के आसपास ठेले और अस्थाई दुकानों की वजह से ज्यादा भीड़भाड़ और गंदगी बढ़ रही है। इससे ऐतिहासिक पर्यटक स्थल जल महल पर घूमने आने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर्यटक सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था के हालात बिगड़ जाते हैं। जाम लगने से पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नॉन वेंडिंग जोन लागू होने से यहां पर स्वच्छता और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही जल महल का सौंदर्य और पर्यटकों का अनुभव बेहतर होगा।

जल महल के आसपास नॉन वेंडिंग जोन घोषित होने के साथ ही नगर निगम की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इससे प्रभावित होने वाले व्यापारियों के पुनर्वास के लिए वैकल्पिक स्थान की तलाश की जा रही है, ताकि उनकी आजीविका चल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी