न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में भी निवेशकों को मिली मायूसी, शुरूआती बढ़त के बाद टूटा शेयर बाजार

बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी शुरुआती बढ़त गंवाकर टूट गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 5:00:45

सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में भी निवेशकों को मिली मायूसी, शुरूआती बढ़त के बाद टूटा शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.26 फीसदी या 199 अंक की गिरावट के साथ 75,939 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.44 फीसदी या 102 अंक की गिरावट के साथ 22,929 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर और 41 शेयर लाल निशान पर थे।

निफ्टी पैक के शेयरों में शुक्रवार को सबसे अधिक गिरावट अडानी पोर्ट्स में 4.63 फीसदी, बीईएल में 4.42 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 4.26 फीसदी, ट्रेंट में 2.89 फीसदी और ग्रेसिम में 2.69 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर ब्रिटानिया में 0.95 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 0.81 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 0.76 फीसदी, इन्फोसिस में 0.53 फीसदी और एचसीएल टेक में 0.50 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

लाल निशान पर सभी सूचकांक

आज शुक्रवार को सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 3.54 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मेटल में 2.06 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 2.95 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.24 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.70 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.17 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 2.49 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.51 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.61 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 2.70 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.32 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.57 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.46 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.45 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.44 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.10 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से शुक्रवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार आठवें दिन गिरावट जारी रही। बाजार ने कारोबार की शुरुआत आशावादी रुख के साथ की, लेकिन जल्द ही शुरुआती बढ़त खो दी और नकारात्मक दायरे में आ गया।

आठ कारोबारी दिनों में बीएसई बेंचमार्क 2,644.6 अंक या 3.36 प्रतिशत गिरा है और निफ्टी 810 अंक या 3.41 प्रतिशत गिरा है। 30 शेयरों वाले ब्लू-चिप पैक में से अडानी पोर्ट्स में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और टाटा स्टील भी पिछड़ गए। नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एचसीएल टेक के शेयरों में लाभ रहा।

जानकारों के अनुसार, "जोखिम से बचने की भावना निवेशकों के मन में बनी हुई है, क्योंकि वर्ष की शुरुआत में कॉर्पोरेट आय, विशेष रूप से मध्यम और लघु कैप के लिए, बाजार की अपेक्षाओं से काफी कम है।" जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "आय में नरमी, रुपये में गिरावट और टैरिफ जैसे बाहरी कारकों के कारण निकट भविष्य में धारणा कमजोर रहने की आशंका है, जिससे एफआईआई की निकासी बढ़ सकती है। टैरिफ पर स्पष्टता आने और कॉर्पोरेट आय में सुधार होने तक अस्थिरता बनी रहने की उम्मीद है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री