न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्‍सीनेशन के बाद संक्रमित हुए 80% लोगों में मिला कोरोना का डेल्‍टा वेरिएंट: ICMR

कोरोना वायरस महामारी के बीच आईसीएमआर का एक चौंकाने वाला अध्‍ययन सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Jul 2021 2:57:50

वैक्‍सीनेशन के बाद संक्रमित हुए 80% लोगों में मिला कोरोना का डेल्‍टा वेरिएंट: ICMR

कोरोना वायरस महामारी के बीच आईसीएमआर का एक चौंकाने वाला अध्‍ययन सामने आया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना की वैक्‍सीन लगवाने के बावजूद जो लोग संक्रमित हुए थे, उनमें से अधिकांश लोग कोविड के डेल्‍टा वेरिएंट से संक्रमित थे। इस अध्‍ययन में यह भी कहा गया है कि टीका लगवा चुके लोगों में मृत्‍युदर काफी कम थी। यह अध्‍ययन 677 लोगों पर किया गया था। इनमें से 71 लोगों ने कोवैक्सिन टीका लिया था जबकि बाकी 604 को कोविशील्ड वैक्सीन का टीका लगा हुआ था। प्रतिभागियों में से दो ने चीनी सिनोफार्म वैक्सीन भी ली थी। इनमें से तीन लोगों की मौत भी हो गई थी। आईसीएमआर का अध्‍ययन ऐसे लोगों पर आधारित है, जिन्‍होंने टीके की एक या दो खुराक ली थी।

अध्‍ययन के अनुसार, कुल पॉजिटिव हुए लोगों में 86.09% डेल्टा वेरिएंट के B.1.617.2 से संक्रमित थे। संक्रमित हुए लोगों में 9.8% को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता थी, जबकि मात्र 0.4% मामलों में मौत देखी गई। इस अध्‍ययन के माध्‍यम से यह सुझाव दिया गया है कि कोरोना वैक्सीन लगवाना बेहद जरुरी है। टीका लगाने के बाद अगर आप संक्रमित होते है तो मौत की संभावना कम रहती है और अस्‍पताल में भर्ती होने की भी आवश्‍यकता भी नहीं पड़ती।

महाराष्‍ट्र और केरल ने बढ़ाई चिंता

देश के कुछ राज्‍यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले से केंद्र सरकार परेशान है। यही वजह है कि इस मसले को खुद पीएम नरेंद्र मोदी ही देख रहे हैं। इन राज्‍यों में बढ़ते मामलों पर पीएम मोदी खुद चिंता जता चुके हैं। इसको देखते हुए शुक्रवार को वे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर गंभीर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आगाह किया कि ऐसा ही ‘ट्रेंड’ दूसरी लहर की शुरुआत में इस साल जनवरी और फरवरी के महीने में देखा गया था।

छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना का ताजा स्थिति पर संवाद के बाद अपने सबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थितियां नहीं सुधरी तो ‘मुश्किल’ हो सकती है।

उन्होंने तीसरी लहर की आशंका को रोकने के लिए राज्यों को सक्रियता से कदम उठाने होंगे।

पीएम मोदी ने इस बैठक में कहा कि राज्‍यों को पार‍दर्शी तरीके से आंकड़ों को साझा करना चाहिए।

पीएम मोदी ने इन राज्‍यों को सख्‍त हिदायत दी कि हर हाल में तीसरी लहर की आशंका को टालना होगा।

उन्‍होंंने कहा कि विशेषज्ञ साफ कर चुके हैं कि यदि हालात नहीं सुधरे तो ये बेहद गंभीर हो सकते हैं। इस मौके पर उन्‍होंने उन देशों का भी जिक्र किया है जहां पर कोरोना की वजह से हालात गंभीर हो रहे हैं।

विशेषज्ञों का हवाला देते हुए मोदी ने कहा, ‘लंबे समय तक लगातार मामले बढ़ने से कोरोना के वायरस में ‘म्यूटेशन’ की आशंका बढ़ जाती है और स्वरूप बदलने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, तीसरी लहर को रोकने के लिए कोरोना के खिलाफ प्रभावी कदम उठाया जाना नितांत आवश्यक है।’

उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी है कि जिन राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उन्हें सक्रियता से काम काम करने की आवश्यकता है और इसके जरिए तीसरी लहर की किसी भी आशंका को रोकना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शुरुआत में विशेषज्ञ यह मान रहे थे कि जहां से दूसरी लहर की शुरुआत हुई थी, वहां स्थिति पहले नियंत्रण में होगी।

उन्होंने कहा, 'लेकिन महाराष्ट्र और केरल में मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। यह वाकई हम सबके लिए, देश के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।'

पीएम मोदी ने कहा कि कई राज्‍यों में अनलॉक के दौरान जो तस्‍वीरें सामने आई है, वो चिंता को बढ़ाने वाली हैं। इसको रोकने की जरूरत है। लोगों को इस बारे में जागरूक करना होगा कि कोरोना हमारे बीच से अभी गया नहीं है। इसके लिए सभी पार्टियों के अलावा एनजीओ और दूसरों को भी इसके लिए साथ आना होगा। उन्‍होंने कहा कि वो हर समय मौजूद रहेंगे। अंंत में उन्‍होंने कहा कि हम इस लड़ाई में जरूर जीतेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर