न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Google की नई पॉलिसी लागू, बैन किए Call Recording वाले सभी Android Apps

गूगल की नई पॉलिसी आज (11 मई) से लागू हो गई है। इस नई पॉलिसी के तहत गूगल ने सभी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स (Call Recording Apps) को प्ले स्टोर (Play Store ) से बैन कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आने वाले फोन में कोई बदलाव नहीं होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 May 2022 9:49:29

Google की नई पॉलिसी लागू, बैन किए Call Recording वाले सभी Android Apps

गूगल की नई पॉलिसी आज (11 मई) से लागू हो गई है। इस नई पॉलिसी के तहत गूगल ने सभी कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स (Call Recording Apps) को प्ले स्टोर (Play Store ) से बैन कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आने वाले फोन में कोई बदलाव नहीं होगा। Google ने साफ किया है इस बदलाव का असर केवल थर्ड पार्टी ऐप्स से कॉल रिकॉर्ड करने वाले यूजर्स पर पड़ेगा। इसका मतलब अगर आपके फोन में इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फीचर उपलब्ध है तो उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। Mi डायलर वाले Google Pixels या Xiaomi फोन जैसे फोन पर नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शन प्रभावित नहीं होगा। क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज कई सालों से कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स और सेवाओं के खिलाफ है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी का मानना ​​है कि कॉल रिकॉर्ड करना यूजर्स की प्राइवेसी के साथ छेड़छाड़ है। उसी की वजह से, Google के अपने डायलर ऐप पर कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा पर एक ‘this call is now being recorded’ अलर्ट के साथ आती है, और रिकॉर्डिंग शुरू होने से पहले दोनों तरफ स्पष्ट रूप से सुनाई देती है।

एंड्रॉयड 10 में गूगल ने कॉल रिकॉर्डिंग को डिफॉल्ट रूप से ब्लॉक किया है। इसलिए प्रतिबंध से बचने के लिए, Play Store ऐप्स ने कॉल रिकॉर्ड करने के लिए एक्सेसिबिलिटी एपीआई का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। आज से Google द्वारा नए बदलाव लागू करने के बाद ये मुमकिन नहीं होगा।

नई Google Play Store Policy के अनुसार, कंपनी किसी भी थर्ड पार्टी ऐप को एंड्रॉयड फोन पर Google की एक्सेबिलिटी API को यूज नहीं करने देगी। इससे कॉल रिकॉर्डर ऐप काम नहीं करेगा। कंपनी ने एंड्रॉयड 10 पर कॉल रिकॉर्डिंग फीचर को डिफॉल्ट बंद कर दिया था।

जिससे कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स फोन के एक्सेबिलिटी API का यूज करके कॉल रिकॉर्ड करने लगे थे। इससे ऐप को जरूरी चीजों का एक्सेस मिल जाता था जिसका गलत फायदा कई डेवलपर्स उठाते थे। इसको देखते ही गूगल ने पॉलिसी में बदलाव किया। अब कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को एक्सेबिलिटी API का एक्सेस नहीं दिया जाएगा। जिससे कॉल रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी।

Truecaller ने हटाया call recording फीचर

बता दें कि Google द्वारा कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के एक दिन बाद, Truecaller ने अपने प्लेटफॉर्म से कॉल रिकॉर्डिंग सुविधा को हटाने की बात बताई। ट्रूकॉलर के प्रवक्ता ने कहा, ‘अपडेट की गई Google डेवलपर कार्यक्रम नीतियों के अनुसार, हम अब कॉल रिकॉर्डिंग की पेशकश करने में असमर्थ हैं। ये उन डिवाइस को प्रभावित नहीं करेगा जिनके पास डिवाइस में मूल रूप से निर्मित कॉल रिकॉर्डिंग है।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!