न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेना को मिली एंटी टैंक 'ध्रुवास्त्र' मिसाइल, पूरी तरह स्वदेशी, देखे वीडियो

चीन के साथ बॉर्डर पर लगातार तनाव की स्थिति है। ऐसे में सेना पूरी तरह सतर्क है, दूसरी ओर मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए DRDO स्वदेशी मिसाइलें बना रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 July 2020 11:26:05

सेना को मिली एंटी टैंक 'ध्रुवास्त्र' मिसाइल, पूरी तरह स्वदेशी, देखे वीडियो

चीन के साथ बॉर्डर पर लगातार तनाव की स्थिति है। ऐसे में सेना पूरी तरह सतर्क है, दूसरी ओर मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए DRDO स्वदेशी मिसाइलें बना रहा है। ऐसे में सेना की ताकत को ओर बढ़ाने के लिए एंटी टैंक 'ध्रुवास्त्र' मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है, ये मिसाइल मेड इन इंडिया है और दुश्मन को पूरी तरह से ध्वस्त करने का माद्दा रखती है।

ओडिशा के बालासोर में 15-16 जुलाई को इसका सफल टेस्ट हुआ, अब इसे सेना को सौंप दिया जाएगा। इसका इस्तेमाल भारतीय सेना के ध्रुव हेलिकॉप्टर के साथ किया जाएगा यानी अटैक हेलिकॉप्टर ध्रुव पर इसे तैनात किया जाएगा, ताकि वक्त आने पर दुश्मन को सबक सिखाया जा सके। ये मिसाइल स्वदेशी है और इसकी क्षमता 4 किमी तक है, ये किसी भी टैंक को खत्म कर सकती है। ध्रुव हेलिकॉप्टर भी पूरी तरह से स्वदेशी हेलिकॉप्टर है। ऐसे में DRDO और सेना के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि अब किसी दूसरे देश पर ऐसी मिसाइलों के लिए निर्भरता नहीं रहेगी। हालांकि, अभी जो टेस्ट किया गया है वो बिना हेलिकॉप्टर के किया गया है। पहले इस मिसाइल का नाम नाग था, जिसे अब बदलकर ध्रुवास्त्र किया गया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, ध्रुवास्त्र एक तीसरी पीढ़ी की 'दागो और भूल जाओ' टैंक रोधी मिसाइल (ATGM) प्रणाली है, जिसे आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर पर स्थापित किया गया है। यह प्रणाली, सभी मौसम में दिन और रात के समय सक्षम है तथा पारंपरिक कवच के साथ ही साथ विस्फोटक प्रतिक्रियाशील कवच के साथ युद्धक टैंकों को नष्ट कर सकती है।

इससे पहले जैसलमेर में एंटी टैंक मिसाइल 'नाग' के एडवांस वर्जन का ट्रायल किया गया था। रात और सुबह किए गए मिसाइल के सभी परीक्षण एकदम सटीक रहे। DRDO की ओर से विकसित और भारत डॉयनामिक्स लिमिटेड की तरफ से निर्मित नाग मिसाइल सेना की ओर से तय मापदंडों पर एकदम खरी उतरी है।

ये है नाग मिसाइल की खूबियां

- 500 मीटर से 5 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली यह मिसाइल एक बार में आठ किलोग्राम वारहेड लेकर जाती है।
- 42 किलोग्राम वजन वाली नाग मिसाइल 1.90 मीटर लम्बी है।
- यह 230 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से अपने लक्ष्य पर प्रहार करती है।
- नाग मिसाइल दागने वाले कैरियर को नेमिका कहा जाता है।
- ऊंचाई पर जाकर यह टैंक के ऊपर से हमला करती है।
- यह मिसाइल फायर एंड फॉरगेट सिस्टम पर काम करती है।
- नाग मिसाइल किसी भी टैंक को ध्वस्त करने में सक्षम मानी जाती है।
- नाग मिसाइल की खासियत यह है कि यह उड़ान भरने के बाद अपने ऑपरेटर के पास पूरे क्षेत्र के फोटो भी भेजती रहती है।
- इससे ऑपरेटर को क्षेत्र में मौजूद दुश्मन के टैंकों की सटीक संख्या पता चल जाती है।
- इसके आधार पर वह अन्य मिसाइल दाग उन्हें नष्ट कर सकता है।
- सतह से सतह पर मार करने वाली नाग मिसाइल का हवा से जमीन पर मार करने वाला हेलिना वर्जन भी है।
- उसे हेलीकॉप्टर से दागा जाता है।
- हेलिना की रेंज 10 किलोमीटर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
PM मोदी का इटली दौरा: मेलोनी को मिला ‘मेलोडी’ टॉफी का खास तोहफा, मुलाकात में दिखी गर्मजोशी
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में भयावह आग: ICU में AC ब्लास्ट से मची तबाही, 1 मरीज की मौत, कई घायल
अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर बढ़ी अटकलें, अस्पताल में भर्ती और डिस्चार्ज की चर्चाओं के बीच नए पोस्ट ने फैंस को फिर किया चिंतित
अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर बढ़ी अटकलें, अस्पताल में भर्ती और डिस्चार्ज की चर्चाओं के बीच नए पोस्ट ने फैंस को फिर किया चिंतित
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
'कोई बचाने नहीं आता', ट्विशा और दीपिका डेथ केस पर कंगना रनौत का तीखा बयान, महिलाओं को दी अहम सलाह
घर के बड़े बेटे को कभी डेट मत करना! लड़की ने ऐसा क्यों कहा? वायरल वीडियो में जानिए वजह
घर के बड़े बेटे को कभी डेट मत करना! लड़की ने ऐसा क्यों कहा? वायरल वीडियो में जानिए वजह
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
PM मोदी से सवाल पूछने के बाद विवादों में घिरी नॉर्वे की पत्रकार, फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड; चीनी कनेक्शन के लगे आरोप
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
आधी रात सलमान खान की 4 पोस्ट से मचा बवाल, एक में दिखा गुस्सा; क्या लॉरेंस बिश्नोई को दिया इशारा? लिखा- ‘60 का हो गया, लेकिन लड़ना नहीं भूला…’
‘मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती…’ भारती सिंह के बयान से मचा हंगामा, तलाक की अफवाहों पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
‘मैं हर्ष के साथ नहीं रह सकती…’ भारती सिंह के बयान से मचा हंगामा, तलाक की अफवाहों पर कॉमेडियन ने तोड़ी चुप्पी
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
मुनव्वर फारूकी के पैर में फ्रैक्चर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; फैंस हुए परेशान, कॉमेडियन ने दिया हेल्थ अपडेट
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
तमिलनाडु में नई सरकार पर संकट के संकेत, 10 दिन में ही CM विजय को CPIM की समर्थन वापसी की चेतावनी
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
ममता बनर्जी को पार्टी बैठक में ही घेरा गया, TMC विधायकों ने जताई खुली नाराजगी; पूर्व CM चुपचाप सुनती रहीं
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
‘जय श्रीराम बोलिए और पेट्रोल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा’,संजय राउत का BJP पर तीखा वार, ईंधन कीमतों पर बढ़ा सियासी ताप
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दोबारा पोस्टमार्टम की मांग पर आज कोर्ट में सुनवाई, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’
तलाक की अफवाहों के बीच Sapna Choudhary का बड़ा कदम, पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला; बोलीं- ‘रुकावट को हटाना…’