न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ में ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर धीरेंद्र शास्त्री की नाराजगी, कही यह बात

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर नाराजगी जताई है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sun, 26 Jan 2025 12:53:15

महाकुंभ में ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर धीरेंद्र शास्त्री की नाराजगी, कही यह बात

संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है, जिसमें देश-विदेश से लोग शामिल हो रहे हैं। महाकुंभ में साधु संत महात्माओं के साथ अब कथावाचक भी स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे।

एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, महाकुंभ में वह भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का बड़ा संदेश लेकर आए हैं। उनके अनुसार, वह हिंदुओं को जागरूक करके हिंदुस्तान को बचाने की मुहिम की शुरुआत करेंगे। शास्त्री ने कहा, "हिंदू जगेगा, तभी हिंदुस्तान बचेगा।" उन्होंने यह भी बताया कि हिंदू समाज में कई विकृतियां आ गई हैं, जिन पर चर्चा करने के लिए वह महाकुंभ में एक सम्मेलन आयोजित करेंगे।

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर जताई नाराजगी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाकुंभ में फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि किसी के प्रभाव में आकर उसे संत या महामंडलेश्वर की पदवी देना उचित नहीं है। उनका मानना है कि पदवी उसी व्यक्ति को दी जानी चाहिए, जिसके अंदर संत या साध्वी का भाव हो।

महाकुंभ में पहुंचकर दिव्य अनुभूति का अनुभव कर रहे धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि वे खुद आज तक महामंडलेश्वर नहीं बने हैं, तो किसी और को पदवी देने में सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि महाकुंभ में रील वाले लोग चर्चा में आते हैं, लेकिन हर किसी का अपना काम होता है।

धीरेंद्र शास्त्री ने 27 जनवरी को होने वाली धर्म संसद और सनातन बोर्ड के गठन पर कहा कि भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनेगा। महाकुंभ में 5 दिन बिताने के बाद, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करने के साथ ही, 30 जनवरी को सम्मेलन आयोजित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल