न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, यूपी-दिल्ली में बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट की संभावना

देश भर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है और आगामी दिनों में मौसम में फिर से बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 11:01:15

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, यूपी-दिल्ली में बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट की संभावना

देश भर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है और आगामी दिनों में मौसम में फिर से बदलाव की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को दिनभर हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। इसके अलावा, 19 और 20 फरवरी को सुबह के समय हल्की बारिश की संभावना है और हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है, साथ ही तेज हवाओं का भी पूर्वानुमान है।

पूर्वानुमान के अनुसार, 19 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11-13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

गुरुग्राम-नोएडा में बारिश, तापमान में गिरावट की संभावना

दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में मौसम की स्थिति समान रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुग्राम और नोएडा में आज अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश के बाद इन शहरों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। दिल्ली में सोमवार को मौसम का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा, जिसमें अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक था।

तापमान में बदलाव की संभावना

उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 फरवरी को यूपी के 15 जिलों में बारिश हो सकती है, जिसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, रामपुर और गौतमबुद्ध नगर जैसे जिले शामिल हैं। इसके अलावा, 21, 22 और 23 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोनों हिस्सों में हल्का कोहरा हो सकता है। बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहा है, और अधिकांश जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन में चटक धूप भी देखने को मिल रही है, जिससे हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। हालांकि, कुछ दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से राज्य में फिर से बारिश हो सकती है।

बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में 19 और 20 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पंजाब में भी तापमान सामान्य से अधिक गर्म बना हुआ है, और पिछले 24 घंटों में तापमान में 3.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 फरवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में बादल भी छा सकते हैं, और सामान्य से मध्यम बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में भी 19 और 20 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्य

जम्मू-कश्मीर में इस साल सर्दियों में बारिश न होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, लेकिन 21 फरवरी से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म