न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंडका आग: दीवार में किया गया बड़ा होल, तोड़ी कांच की दीवारें, तब बची कुछ भाग्यशाली लोगों की जिंदगी

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका की चार मंजिला इमारत में 13 मई को शाम करीब 4:30 बजे लगी आग ने 27 लोगों की जिंदगी लील ली। आग की लपटों ने बिल्डिंग को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। पूरा सामान जल गया है। इस बिल्डिंग से निकलने का एक ही रास्ता था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 May 2022 7:56:12

मुंडका आग: दीवार में किया गया बड़ा होल, तोड़ी कांच की दीवारें, तब बची कुछ भाग्यशाली लोगों की जिंदगी

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका की चार मंजिला इमारत में 13 मई को शाम करीब 4:30 बजे लगी आग ने 27 लोगों की जिंदगी लील ली। जबकि 50 लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग की लपटों ने बिल्डिंग को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। पूरा सामान जल गया है। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं और उनके परिवार के सदस्यों को चिंता सता रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई को गोविंद नाम के व्यक्ति ने बताया कि वह यशोदा देवी की तलाश कर रहा है, जो आगजनी की घटना के बाद से लापता हैं। गोविंद ने कहा, ‘मुझे अपने एक दोस्त से पता चला कि बिल्डिंग में आग लगी है। मैं तुरंत यहां पहुंचा और यशोदा की तलाश कर रहा हूं। मैंने अस्पतालों में भी उन्हें ढूंढने की कोशिश की।’

एक अन्य महिला नरगिस ने एएनआई से कहा, ‘मुझे मुस्कान ने फोन पर बताया कि यहां एक इमारत में आग लग गई है। उसने मुझसे कहा कि मैं उसे बचा लूं। हम तुरंत उसके दफ्तर पहुंचे, लेकिन मुस्कान से कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रहे। हमने उसे हर जगह ढूंढा है, अस्पतालों में भी खोजा, लेकिन वह नहीं मिली।’

इस बिल्डिंग से निकलने का एक ही रास्ता था। मेन गेट की एंट्री इतनी संकरी थी कि एक बार में एक ही व्यक्ति या तो अंदर जा सकता है या बाहर आ सकता है। ऐसे में यहां तक पहुंचने के लिए बगल वाली बिल्डिंग से दीवार को तोड़ा गया। इसके लिए फायर फाइटर्स की टीम ने कड़ी मशक्कत की। बता दें कि फैक्ट्री के दोनों मालिकों को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वरुण गोयल और सतीश गोयल को दिल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आग पर काबू पाने के लिए इमारत में एंट्री करना जरूरी था, लेकिन एंट्री का रास्ता एक ही था। लिहाजा दीवार में बड़ा होल किया गया। कांच की दीवारें बनी हुई थीं उसे भी तोड़कर कुछ भाग्यशाली लोगों को अंदर से निकाला गया। इसके बाद बिल्डिंग के अंदर दिल्ली पुलिस के जवान पहुंचे।

संजय गांधी अस्पताल पहुंचे एसडीएम पटेल नगर जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव इतने बुरी तरह से जल चुके हैं कि पहचान करना मुश्किल हो रहा है। यहां कई शव हमने देखें हैं। हमने पहचान करने के लिए फोरेंसिक की टीम बुलाई है, उसी से शवों की शिनाख्त हो पाएगी। 12 घायल आए थे, जिनको इलाज के बाद घर जाने दिया गया है।

वहीं एनडीआरएफ की टीम ने कहा कि घटनास्थल पर लगातार आग को कंट्रोल करने और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। इमारत के अधिक गर्म होने के कारण एनडीआरएफ और दिल्ली फायर सर्विस को ऑपेरशन में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका