न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: अंजलि केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 KM घसीटने वाली कार का मालिक गिरफ्तार

दिल्ली के कंझावला केस में बड़ी गिरफ़्तारी हुई है। पुलिस अंजलि केस में 6वें आरोपी जिसकी बलेनो कार थी उसको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम आशुतोष है। आशुतोष की बलेनो कार से अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था और उसे 12 किमी तक घसीटा गया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 06 Jan 2023 9:22:05

दिल्ली: अंजलि केस में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 KM घसीटने वाली कार का मालिक गिरफ्तार

दिल्ली के कंझावला केस में बड़ी गिरफ़्तारी हुई है। पुलिस अंजलि केस में 6वें आरोपी जिसकी बलेनो कार थी उसको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम आशुतोष है। आशुतोष की बलेनो कार से अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था और उसे 12 किमी तक घसीटा गया था। आशुतोष की कार अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल लेकर गए थे।हालांकि, हादसे के वक्त आशुतोष कार में मौजूद नहीं था। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कल पुलिस हेडक्वार्टर में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इस घटना में शामिल 2 और आरोपियों आशुतोष और अंकुश के बारे में जानकारी दी थी। ये दोनों अन्य आरोपियों के दोस्तऔर सगे-संबंधी हैं।

अंजलि का शव 1 जनवरी को सुबह करीब 4 बजेदिल्ली के कंझावला इलाके में सड़क पर नग्न अवस्था में मिला था। इससे थोड़ी दूर पर पुलिस ने अंजलि की दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी बरामद की थी। पुलिस के मुताबिक, अंजलि का कार से एक्सीडेंट हुआ था। इसके बाद उसका पैर कार के अगले पहिए में फंस गया था। अंजलि 12 किमी तक दिल्ली की सड़कों पर घसिटती रही थी। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने पहले 5 आरोपियों (मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन)को गिरफ्तार किया था। साथ ही पुलिस ने बलेनो कार को भी बरामद किया था, जिससे यह हादसा हुआ था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद गिरफ्तार पांच आरोपियों में से कुछ ने उसी रात फोन कर आशुतोष और अंकुश को बता दिया था कि उन्होंने कार से कुचल कर एक युवती को मार डाला है। इसपर आशुतोष व अंकुश ने उन्हें बचने के तरीके बताए थे। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) ​सागर प्रीत हुड्डा ने एक और नई जानकारी दी। उन्होंने बताया था कि हादसे के वक्त कार में पांच नहीं, बल्कि चार ही आरोपी सवार थे। अब तक जिस दीपक खन्ना को कार का ड्राइवर बताया जा रहा था, दरअसल वह हादसे के वक्त अपने घर पर था।

सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, ‘दुर्घटना के समय दोनों (आशुतोष और अंकुश खन्ना) कार में नहीं थे, लेकिन उन्होंने पुलिस के सामने झूठे बयान देकर गिरफ्तार आरोपियों की मदद की। दीपक, जिसे अब तक कार का ड्राइवर माना जाता रहा, वह वास्तव में दुर्घटना के समय अपने घर पर था। कार अमित चला रहा था। जब उसे पता चला कि शव कार से घसीटा गया है, तो उसने अपने चचेरे भाइयों अंकुश और दीपक को बुलाया। इन्होंने उसे पुलिस को यह बताने के लिए कहा कि कार दीपक चला रहा था।’

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, प्रदर्शन स्थल कराया खाली
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोली डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोली डिंपल यादव
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका