न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंझावला केस में बड़ा खुलासा, हादसे के वक्त स्कूटी पर अंजलि के साथ थी एक और लड़की

दिल्ली के सुल्तानपुरी में हुए सड़क हादसे के मामले में एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की मानें तो हादसे के वक्त स्कूटी पर लड़की अकेली नहीं थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jan 2023 9:08:34

कंझावला केस में  बड़ा खुलासा, हादसे के वक्त स्कूटी पर अंजलि के साथ थी एक और लड़की

दिल्ली के सुल्तानपुरी में हुए सड़क हादसे के मामले में एक बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की मानें तो हादसे के वक्त स्कूटी पर लड़की अकेली नहीं थी। जी हां, जब यह हादसा हुआ तब उसके साथ एक और लड़की मौजूद थी। पुलिस ने मृतका के साथ स्कूटी पर सवार दूसरी महिला की भी पहचान कर ली है और उसके बयान भी दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस ने जांच के दौरान जब अंजलिका रूट ट्रेस किया, तो पता चला कि हादसे के दौरान स्कूटी पर उसकी सहेली भी थी। मृतक लड़की की दोस्त को मामूली चोटें आई हैं और कथित तौर पर डर के मारे वह मौके से भाग गई, जबकि युवती टक्कर के बाद कार के सामने गिर गई जिसमें उसका एक पांव कार के एक्सेल में फंस गया था, जिसके बाद कार मैं बैठे पांचों आरोपी अंजलि को 13 किमी तक घसीटते रहे जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने दूसरी महिला से संपर्क किया है, जो घटना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सकती है। हालांकि, उन्होंने जांच की गोपनीयता का हवाला देते हुए उसकी पहचान साझा नहीं की। साथ ही पुलिस का दावा है कि युवती के साथ मौजूद रही महिला ने भी इस बात की पुष्टि की है कि यह एक एक्सीडेंट का मामला है।

कंझावला केस में ये बेहद हैरान करने वाली बात सामने आई है, क्योंकि इस मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने ब्रीफिंग में अंजलिके एक्सीडेंट के बारे में बताया था। लेकिन तब तक उन्हें दूसरी लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अबपुलिस नेलड़की के बयान दर्ज कर लिए हैं। दिल्ली पुलिस अब लड़की का 164 का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाएगी।

31 की रात को हुआ था हादसा

31 दिसंबर की रात कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की युवती को टक्कर मार दी थी। लड़की कार के नीचे फंस गई और करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वे नशे में थे। एक्सीडेंट के बाद लड़की का पैर उनकी कार में फंस गया, उन्हें पता ही नहीं चला। लेकिन जब पता चला, तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। ऐसे में वे डरकर शव को सड़क पर छोड़कर भाग गए।

वेलकम गर्ल का काम करती थी बेटी

पीड़िता की मां ने बता कि उनकी बेटी इवेंट्स की फील्ड में काम करती थी। कहती हैं- ‘शादी-ब्याह में स्वागत करने में, जो लड़कियां साड़ी पहनकर खड़ी रहती थीं, वो वही काम करती थी। एक बार में 500-1000 रुपए मिल जाते थे। 2 साल से वो यही काम कर रही थी। उसके पिता की 8 साल पहले हत्या हो गई थी। बड़ी और छोटी बहन की शादी हो गई थी, लेकिन वह कहती थी कि मैं शादी नहीं करूंगी। मैं पहले पास के एक स्कूल में प्यून का काम करती थी, लेकिन कोरोना के टाइम से मेरी किडनी खराब हुई और अब दोनों किडनी में दिक्कत है। मैं खुद काम नहीं कर सकती। मेरे 6 बच्चे थे, 2 लड़कियों की बड़ी मुश्किल से शादी की।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका