न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहत की खबर! कोवीशील्ड की दोनों डोज लेने के बाद कोरोना होने की आशंका सिर्फ 7%, दुनिया की सबसे बड़ी स्टडी में आया सामने

देश के सशस्त्र बलों के 15.9 लाख से ज्यादा हेल्थ केयर वर्कर्स (HCW) और फ्रंटलाइन वर्कर्स (FLW) पर की गई एक स्टडी में सामने आया है कि कोवीशील्ड के दोनों डोज लेने के बाद होने वाला कोरोना यानी ब्रेक-थ्रू इन्फेक्शन 93% कम पाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 10:14:04

राहत की खबर! कोवीशील्ड की दोनों डोज लेने के बाद कोरोना होने की आशंका सिर्फ 7%, दुनिया की सबसे बड़ी स्टडी में आया सामने

वैक्सीन लगने के बाद भी कोरोना हो गया ऐसी कई खबरें सामने आ रही है जो कि चिंता बढ़ा देती है लेकिन इस बीच हाल ही में हुई एक स्टडी (Study) ने इन खबरों से परेशान लोगों को राहत प्रदान की है। खासतौर पर एस्ट्राजेनेका की कोवीशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) लगवाने वालों के लिए। दरअसल, देश के सशस्त्र बलों के 15.9 लाख से ज्यादा हेल्थ केयर वर्कर्स (HCW) और फ्रंटलाइन वर्कर्स (FLW) पर की गई एक स्टडी में सामने आया है कि कोवीशील्ड के दोनों डोज लेने के बाद होने वाला कोरोना यानी ब्रेक-थ्रू इन्फेक्शन 93% कम पाया गया है। यानी कोवीशील्ड लगवाने वालों में वैक्सीनेशन के बाद होने वाले ब्रेक-थ्रू इन्फेक्शन 93% कम होंगे।

ब्रेक-थ्रू इन्फेक्शन को लेकर देश में हुई अब तक की सबसे बड़ी स्टडी में सामने आया है कि देश में पूरी तरह वैक्सीनेटेड 1000 लोगों में 16 लोगों को दोबारा कोरोना हो सकता है। ब्रेक थ्रू इन्फेक्शन की दर का अंदाज लगाने वाली यह स्टडी चंडीगढ़ पीजीआई ने की है और यह मशहूर द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (The New England journal) में पब्लिश हुई है। आपको बता दे, कोवीशील्ड, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के AZD-1222 फॉर्मूलेशन का मेड इन इंडिया वैरिएंट है। साथ ही यह भारत में चल रहे कोविड -19 वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन में इस्तेमाल हो रही प्रमुख वैक्सीन में से एक है।

नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने इस स्टडी के नतीजों का जिक्र करते हुए बताया कि ये अध्ययन 15 लाख से ज्यादा डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्करों पर किया गया है। उन्होंने कहा, 'जिन्होंने कोवीशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थी, उनमें 93% सुरक्षा देखी गई। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान डेल्टा वैरिएंट का कहर देखा गया था, ये स्टडी उसी वक्त की गई है।'

भारत में वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी से हुई। जिसमें सबसे पहले आर्म्ड फोर्सेज के हेल्थकेयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगी थी। यह स्टडी 30 मई तक वैक्सीन लगवा चुके इन्हीं 15.9 लाख वर्कर पर हुए वैक्सीन की प्रभाव पर आधारित अंतरिम विश्लेषण है।

स्टडी में शामिल लोगों में से 95.4% लोग फुली वैक्सीनेटेड

इस स्टडी में 15,95,630 लोगों को शामिल किया गया था इसमें औसत आयु 27.6 साल थी जिसमें 99% पुरुष थे। 135 दिन से अधिक चली इस स्टडी में शामिल वॉलंटियर्स में से 30 मई तक 95.4% लोगों को सिंगल डोज और 82.2% लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी।

इस स्टडी में शामिल लोग टीकाकरण के चलते अनवैक्सीनेटेड (UV) से पार्शियली वैक्सीनेटेड (PV) और वहां से फुली वैक्सीनेटेड (FV) कैटेगरी में शिफ्ट होते रहे। इस तरह हर कैटेगरी में लोगों की संख्या रोज बदलती रही। अब चूंकि हर शख्स तीनों कैटेगरी यानी UV, PV और FV में अलग-अलग समय के लिए रहा, इसलिए रिसर्च के लिए जोखिम रहे लोगों की संख्या को नापने के लिए विशेष इकाई पर्सन-डे को अपनाया गया।

वैक्सीन की सिंगल डोज 82% और दोनों डोज 95% तक प्रभावी

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने तमिलनाडु के पुलिस विभाग, ICMR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर द्वारा की गई एक स्टडी के रिजल्ट के बारे में बताया था कि वैक्सीन की सिंगल डोज 82% तक प्रभावी है और दोनों डोज लेने वालों में कोरोना के खिलाफ प्रभावशीलता 95% तक हो जाती है।

वैक्सीन के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन

नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि कोरोना के खिलाफ एक मात्र हथियार वैक्सीन ही वैक्सीनेशन ही संक्रमण को कम कर सकता है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वैक्सीनेशन संक्रमण से बचने की पूर्ण गारंटी नहीं है, वैक्सीन लेने के बाद भी पूर्ण रूप से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ कोई वैक्सीन पूर्ण गारंटी नहीं देती, लेकिन ये जरूर है कि वैक्सीन संक्रमण के गंभीर परिणामों से आपको बचाती जरूर है इसलिए वैक्सीन पर भरोसा करें और जल्द से जल्द इसे लगवाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर