न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NEET आरोपी छात्र का कबूलनामा, रात में ही मिल गया था पेपर, परीक्षा में सेम टू सेम वही प्रश्न आए

NEET पेपर लीक के आरोपी ने यह कबूल किया है कि परीक्षा से पहले जिन सवालों के जवाब उसे रटवाए गए थे ठीक वही सवाल अगले दिन NEET की परीक्षा में आए थे। यह कबूलनामा NEET पेपर लीक के आरोपी अनुराग यादव का है। अनुराग समस्तीपुर का रहने वाला है। अनुराग ने बताया कि NEET परीक्षा में 100 फीसदी वही सवाल पूछे गए जो उसे पहले ही मिल गए थे। उसे गेस्ट हाउस में जो सवाल रटने को दिए गए, वहीं सवाल परीक्षा में आए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Jun 2024 1:07:50

NEET आरोपी छात्र का कबूलनामा, रात में ही मिल गया था पेपर, परीक्षा में सेम टू सेम वही प्रश्न आए

पटना। NEET पेपर लीक के आरोपी ने यह कबूल किया है कि परीक्षा से पहले जिन सवालों के जवाब उसे रटवाए गए थे ठीक वही सवाल अगले दिन NEET की परीक्षा में आए थे। यह कबूलनामा NEET पेपर लीक के आरोपी अनुराग यादव का है। अनुराग समस्तीपुर का रहने वाला है। अनुराग ने बताया कि NEET परीक्षा में 100 फीसदी वही सवाल पूछे गए जो उसे पहले ही मिल गए थे। उसे गेस्ट हाउस में जो सवाल रटने को दिए गए, वहीं सवाल परीक्षा में आए।

अनुराग का कहना था कि उसके फूफा ने सेटिंग करवाई थी और उसे कोटा से पटना बुलवाया था। राजस्थान के कोटा शहर में वह एलेन कोचिंग सेंटर में कोचिंग कर रहा था। उसने बताया रात को हर सवाल का जवाब रटवाया गया था। परीक्षा के बाद पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर लिया था। पेपर लीक केस का आरोपी सिकंदर यदुवेंद्र, अनुराग यादव का फूफा है।

सिकंदर ने अनुराग से कहा कि वो कोटा से वापस आ जाए क्योंकि नीट परीक्षा को लेकर उसकी सेटिंग हो गई है। सिकंदर ने अनुराग को 4 मई की रात को अमित आनंद और नीतीश कुमार के पास छोड़ दिया। अनुराग को वहां नीट परीक्षा का पेपर दिया गया और एक-एक सवाल रटवाया गया। अनुराग ने बताया कि दूसरे दिन परीक्षा में वही सवाल आए जो उसने रटे थे। परीक्षा के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लियाष अनुराग ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे सिकंदर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जल संसाधन विभाग में कार्यरत सिकंदर को गिरफ्तारी के बाद सस्पेंड कर दिया गया है।

4 जून को नीट की परीक्षा का रिजल्ट जब सामने आया तो 67 छात्र टॉपर्स बने। इन छात्रों को 720 में से 720 अंक मिले। इस लिस्ट को देखने के बाद धांधली का शक हुआ। 13 जून को एनटीए ने ग्रेस मार्क्स वाले छात्रों की परीक्षा दोबारा आयोजित कराने का फैसला लिया।

बिहार में नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई ( बिहार ईओयू) कर रही है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) का कहना था कि नेशनल टेस्टिंग काउंसिल (एनटीए) सहयोग नहीं कर रही है। इसके मद्देनजर मंगलवार को ईओयू की दो सदस्यीय टीम एनटीए मुख्यालय नई दिल्ली पहुंची।

केंद्र ने नीट पेपरलीक पर बिहार ईओयू से रिपोर्ट भी मांगी है।

confession of neet accused student,he got the paper at night,same questions came in the exam

नीट अभ्यर्थियों से ईओयू ने तीन घंटे पूछताछ की

नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) ने बुधवार को दो अभ्यर्थियों से तीन घंटे तक पूछताछ की। एक अभ्यर्थी बख्तियारपुर की ईशा भारती व दूसरी समस्तीपुर निवासी है। दोनों से पूछा गया कि क्या इन्हें परीक्षा सेपहले कोई प्रश्न पत्र मिला था। अगर हां तो कहां से मिला, किसने दिया। हालांकि, दोनों ने किसी जानकारी से इंकार किया।

पैसे के लेनदेन की जांच

नीट पेपर लीक में जितने भी संदिग्धों, केंद्रों या बिचौलियों की भूमिका सामने आई है, उनके बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है। यह बात सामने आई है कि अधिकांश पैसे का लेनदेन नगद में हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका