न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारी उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 77 अंक टूटा, निफ्टी में भी कमजोरी

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन दिन के अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। शुरुआती गिरावट के बाद भले ही बाजार ने कुछ रिकवरी की, लेकिन कारोबार के अंत तक यह नुकसान की भरपाई नहीं कर सका

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 5:26:32

भारी उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 77 अंक टूटा, निफ्टी में भी कमजोरी

मुम्बई। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन दिन के अंत में बाजार लाल निशान में बंद हुआ। शुरुआती गिरावट के बाद भले ही बाजार ने कुछ रिकवरी की, लेकिन कारोबार के अंत तक यह नुकसान की भरपाई नहीं कर सका। बीएसई सेंसेक्स 77 अंकों की गिरावट के साथ 81,373 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 34.10 अंक फिसलकर 24,716.60 पर पहुंचा।

दिन के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 762 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 80,688.77 के निचले स्तर तक गया था। इसी तरह, निफ्टी भी 212 अंकों की गिरावट के साथ 24,538.45 तक लुढ़क गया था। हालांकि दिनभर की रिकवरी के बाद नुकसान कुछ हद तक सीमित रहा।

इस दौरान निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, एमएंडएम, टाटा कंज्यूमर और पावर ग्रिड जैसे शेयरों में तेजी रही, जबकि हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचडीएफसी लाइफ जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट देखी गई।

सेक्टोरल प्रदर्शन

पीएसयू बैंक और रियल एस्टेट सेक्टर में करीब 2-2 प्रतिशत की तेजी रही, जबकि आईटी, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत चढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

बाजार में गिरावट की मुख्य वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से स्टील और एल्युमिनियम पर टैरिफ दोगुना करने की चेतावनी रही, जो 4 जून से प्रभावी हो सकती है। इस घोषणा से वैश्विक बाजारों में हड़कंप मच गया और इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और घरेलू स्तर पर सकारात्मक संकेतों की कमी से भी बाजार में दबाव रहा।

वैश्विक बाजारों की स्थिति

जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी हरे निशान में रहा। चीन के बाजार सोमवार को छुट्टी के चलते बंद रहे। यूरोपीय बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखने को मिली।

रुपये की स्थिति मजबूत

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को 16 पैसे मजबूत होकर 85.39 (अनंतिम) पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और रिजर्व बैंक से दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते रुपये को समर्थन मिला, हालांकि विदेशी फंड्स की निकासी और महंगे कच्चे तेल ने तेजी को सीमित किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत