Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Sikkim Landslide: 3 जवान शहीद, 6 लापता — उत्तरी सिक्किम में आर्मी कैंप पर भूस्खलन से तबाही

सिक्किम के उत्तर जिले के छटेन इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने रविवार शाम एक सैन्य शिविर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लापता हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 3:28:07

Sikkim Landslide: 3 जवान शहीद, 6 लापता — उत्तरी सिक्किम में आर्मी कैंप पर भूस्खलन से तबाही

गंगटोक। सिक्किम के उत्तर जिले के छटेन इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने रविवार शाम एक सैन्य शिविर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लापता हैं। राहत व बचाव दलों द्वारा जारी खोज अभियान के बीच तीन जवानों के शव सोमवार को बरामद किए गए।

शहीद जवानों की पहचान

—हवलदार लखबिंदर सिंह

—लांस नायक मनीष ठाकुर

—पोर्टर अभिषेक लखड़ा
sikkim landslide,army camp sikkim,chhaten landslide,soldiers dead sikkim,rescue operation sikkim,sikkim heavy rain,sikkim tourism evacuation,havaldar lakhbinder singh,lance naik manish thakur,mangan dc anant jain,lachung evacuation,sikkim disaster news,itbp bro joint operation इन तीनों के शव सोमवार दोपहर को मलबे से निकाले गए। रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे हुआ, जब पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा फिसल कर कैंप पर गिर पड़ा।

कठिन हालात में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लंबे समय से हो रही लगातार बारिश के कारण सिक्किम में भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सेना, ITBP, BRO और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने दुर्गम मौसम और इलाके के बावजूद राहत अभियान तेज कर दिया है। अब तक चार घायलों को बचाया गया है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पर्यटकों की सुरक्षित निकासी


वहीं, लाचुंग जैसे बारिश प्रभावित इलाकों में फंसे पर्यटकों की निकासी का काम भी तेज़ी से चल रहा है। मंगन जिला कलेक्टर अनंत जैन की अगुवाई में रविवार को पहले बैच के 18 वाहन फिदांग, लोअर जोंगू पहुंचाए गए। सोमवार को 1,678 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, जिसमें 737 पुरुष, 561 महिलाएं और 380 बच्चे शामिल हैं।

इन सभी को 284 गाड़ियों और 16 बाइक्स के काफिले में थेंग चेक पोस्ट पार कराते हुए निकासी की गई।

इस सहयोगात्मक राहत कार्य में स्थानीय पुलिस, सेना, BRO, ITBP, पर्यटन संघ, ड्राइवर यूनियन, वन विभाग, लाचुंग ड्ज़म्सा और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख