न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंटेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पानोली कब होंगी जेल से रिहा? जानें वकील ने क्या कहा

कंटेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पानोली की गिरफ्तारी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जानें उनके वकील ने रिहाई को लेकर क्या कहा और पूरा मामला क्या है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 5:33:44

कंटेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पानोली कब होंगी जेल से रिहा? जानें वकील ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट के चलते विवादों में घिरीं कंटेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पानोली इस समय जेल में हैं। उन पर 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को लेकर मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग शर्मिष्ठा के समर्थन में सामने आए हैं और बंगाल सरकार के साथ-साथ पुलिस की भी आलोचना कर रहे हैं।

इन घटनाओं के बीच शर्मिष्ठा पानोली को जेल से रिहा करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके वकील मोहम्मद समीमुद्दीन ने जानकारी दी कि हम भरपूर कोशिश कर रहे हैं कि शर्मिष्ठा को 13 जून से पहले जेल से बाहर निकाल लिया जाए। उन्होंने बताया कि हम आज इस मामले पर बैठकर चर्चा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। एक-दो दिन के भीतर फैसला लिया जाएगा कि अगला कदम क्या होगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शर्मिष्ठा अलीपुर महिला सुधार गृह में बिल्कुल सहज महसूस नहीं कर रही हैं।

शर्मिष्ठा निर्दोष हैं – वकील का दावा

शर्मिष्ठा पानोली के वकील ने यह भी बताया कि उनकी मुवक्किल को किडनी में पथरी की समस्या है और उन्हें समाचार-पत्र या पत्रिकाएं पढ़ने की अनुमति तक नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि हमने अदालत में एक याचिका दायर की है ताकि उन्हें उनके मौलिक अधिकार दिए जाएं। उनका साफ कहना है कि शर्मिष्ठा निर्दोष हैं और उन्हें जमानत दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि शर्मिष्ठा ने एक वीडियो के माध्यम से 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बॉलीवुड की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए थे।

क्या है पूरा मामला?

मामले की शुरुआत तब हुई जब आरोप लगाया गया कि वीडियो में शर्मिष्ठा ने एक खास समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद 15 मई को गार्डनरीच थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। शर्मिष्ठा की आलोचना भी काफी तीखी हुई। हालांकि, उन्होंने विवादित वीडियो को डिलीट कर दिया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब सोशल मीडिया पर शर्मिष्ठा पानोली का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं